फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सचिन तेंदुलकर जन्मदिन स्पेशल: रिटायर होने के छह साल बाद भी ऐसे कमा रहे हैं करोड़ों रुपये

Wed, 24 Apr 2019 12:52 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 24 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Birthday Special: after retirement he is earning like this
- फोटो : अमर उजाला

क्रिकेट की दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज 46वां जन्मदिन है। करोड़ों लोग तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान मानते हैं। ये तो सभी जानते होंगे कि तेंदुलकर को रिटायर हुए छह साल हो गए हैं। फोर्ब्स 2018 द्वारा जारी की गई सूचि की मानें तो उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रुपये है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रिटायर होने के बाद सचिन कमाई कैसे कर रहे हैं? आज हम आपको उन तमाम तरीकों के बारे में बताएंगे जो तेंदुलकर की कमाई का साधन है। 

Sachin Tendulkar Birthday Special: after retirement he is earning like this
- फोटो : पीटीआई

सचिन तेंदुलकर ने एक या दो नहीं, बल्कि कई स्टार्टअप बिजनेस में निवेश कर रखा है। हैदराबाद में स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी टेक फर्म स्मार्टन इंडिया में तेंदुलकर ने पैसे लगा रखे हैं। इस संदर्भ में तेंदुलकर का कहना है कि वो भारत के ब्रांड का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही तेंदुलकर स्पोर्ट्स फर्म स्मैश के को-ओनर भी हैं। सबको अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाने वाले तेंदुलकर की इस कंपनी में 18 फीसदी हिस्सेदारी है। बता दें कि 2009 में शुरू हुई स्मैश खेलों पर आधारित एक वर्चुअल मनोरंजक कंपनी है। 

Sachin Tendulkar Birthday Special: after retirement he is earning like this

तेंदुलकर को रिटायर हुए छह साल हो गए हैं और रिटायरमेंट के एक महीने पहले ही सचिन इंटरनेट ट्रैवल कंपनी मुसाफिरडॉटकॉम के साथ जुड़े थे, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। बता दें कि मुसाफिर एक यूएई बेस्ड कंपनी है। अक्टूबर 2013 में सचिन ने इसमें 7.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके अतिरिक्त सचिन विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sachin Tendulkar Birthday Special: after retirement he is earning like this

कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के अतिरिक्त सचिन ने ट्रू ब्लू नाम से एक नया फैशन ब्रांड भी लांच किया था। बता दें कि इस ब्रांड का अरविंद फैशन ब्रांड के साथ टाइ-अप है। ट्रू ब्लू पुरुषों के लिए  आधुनिक कपड़े बनाती है, जिसमें शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर, जैकेट, ब्लेजर, डेनिम और जींस शामिल है। 

विज्ञापन
Sachin Tendulkar Birthday Special: after retirement he is earning like this
सचिन

सचिन तेंदुलकर को सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि फुटबॉल भी काफी पसंद है। रिटायरमेंट के बाद वह इंडियल सुपर लीग से जुड़े थे और वे कोच्चि की फुटबॉल टीम के को-ओनर हैं। सचिन की टीम का नाम केरल ब्लास्टर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed