{"_id":"5cc00ec9bdec2214733766da","slug":"sachin-tendulkar-birthday-special-after-retirement-he-is-earning-like-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सचिन तेंदुलकर जन्मदिन स्पेशल: रिटायर होने के छह साल बाद भी ऐसे कमा रहे हैं करोड़ों रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
सचिन तेंदुलकर जन्मदिन स्पेशल: रिटायर होने के छह साल बाद भी ऐसे कमा रहे हैं करोड़ों रुपये
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Wed, 24 Apr 2019 12:52 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
क्रिकेट की दुनिया में अपनी अनोखी पहचान बनाने वाले सचिन तेंदुलकर का आज 46वां जन्मदिन है। करोड़ों लोग तेंदुलकर को क्रिकेट के भगवान मानते हैं। ये तो सभी जानते होंगे कि तेंदुलकर को रिटायर हुए छह साल हो गए हैं। फोर्ब्स 2018 द्वारा जारी की गई सूचि की मानें तो उनकी नेटवर्थ 80 करोड़ रुपये है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रिटायर होने के बाद सचिन कमाई कैसे कर रहे हैं? आज हम आपको उन तमाम तरीकों के बारे में बताएंगे जो तेंदुलकर की कमाई का साधन है।
2 of 6
- फोटो : पीटीआई
सचिन तेंदुलकर ने एक या दो नहीं, बल्कि कई स्टार्टअप बिजनेस में निवेश कर रखा है। हैदराबाद में स्मार्ट डिवाइस बनाने वाली कंपनी टेक फर्म स्मार्टन इंडिया में तेंदुलकर ने पैसे लगा रखे हैं। इस संदर्भ में तेंदुलकर का कहना है कि वो भारत के ब्रांड का समर्थन करते हैं। इसके साथ ही तेंदुलकर स्पोर्ट्स फर्म स्मैश के को-ओनर भी हैं। सबको अपनी बल्लेबाजी का जादू दिखाने वाले तेंदुलकर की इस कंपनी में 18 फीसदी हिस्सेदारी है। बता दें कि 2009 में शुरू हुई स्मैश खेलों पर आधारित एक वर्चुअल मनोरंजक कंपनी है।
3 of 6
तेंदुलकर को रिटायर हुए छह साल हो गए हैं और रिटायरमेंट के एक महीने पहले ही सचिन इंटरनेट ट्रैवल कंपनी मुसाफिरडॉटकॉम के साथ जुड़े थे, जिसकी शुरुआत 2007 में हुई थी। बता दें कि मुसाफिर एक यूएई बेस्ड कंपनी है। अक्टूबर 2013 में सचिन ने इसमें 7.5 फीसदी हिस्सेदारी खरीदी थी। इसके अतिरिक्त सचिन विज्ञापनों के जरिए भी कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
कंपनियों में हिस्सेदारी खरीदने के अतिरिक्त सचिन ने ट्रू ब्लू नाम से एक नया फैशन ब्रांड भी लांच किया था। बता दें कि इस ब्रांड का अरविंद फैशन ब्रांड के साथ टाइ-अप है। ट्रू ब्लू पुरुषों के लिए आधुनिक कपड़े बनाती है, जिसमें शर्ट, टी-शर्ट, ट्राउजर, जैकेट, ब्लेजर, डेनिम और जींस शामिल है।
विज्ञापन
5 of 6
सचिन
सचिन तेंदुलकर को सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, बल्कि फुटबॉल भी काफी पसंद है। रिटायरमेंट के बाद वह इंडियल सुपर लीग से जुड़े थे और वे कोच्चि की फुटबॉल टीम के को-ओनर हैं। सचिन की टीम का नाम केरल ब्लास्टर है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।