प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भर्ती अभियान 'रोजगार मेला' के तहत करीब 71,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर नवनियुक्त कर्मियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के युवाओं के सामर्थ्य और प्रतिभा का भरपूर उपयोग उनकी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि रोजगार मेलों के जरिए हम लगातार इस दिशा में काम कर रहे हैं। पिछले 10 वर्षों से सरकार के विभिन्न मंत्रालयों, विभागों और संस्थानों में सरकारी नौकरी देने का अभियान चल रहा है। आज भी 71,000 से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि बीते एक-डेढ़ साल में करीब 10 लाख युवाओं को सरकार ने पक्की सरकारी नौकरी दी है। आज भारत का युवा, नए आत्मविश्वास से भरा हुआ है। वह हर सेक्टर में अपना परचम लहरा रहा है।
Rojgar Mela: पीएम मोदी की युवाओं को बड़ी सौगात, रोजगार मेले में 71000 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:02 AM IST
सार
रोजगार मेला देश भर में 45 स्थानों पर आयोजित किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में नियुक्त गया। इनमें गृह मंत्रालय, डाक विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय एवं वित्तीय सेवा शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन