फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान नहीं, बल्कि इन देशों की करेंसी है विश्व में सबसे ज्यादा कमजोर

Mon, 13 Jul 2020 03:59 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Jul 2020 03:59 PM IST
विज्ञापन
not pakistan but these nations currency is worst than any other
दुनिया की सबसे सस्ती मुद्राएं - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

विश्व में कई ऐसे देश हैं, जिनकी मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले काफी कमजोर है। अभी तक आपको पाकिस्तान के बारे में पता होगा, जिसकी मुद्रा डॉलर के मजबूत होने से हाशिए पर है। पाकिस्तानी रुपया फिलहाल 166 रुपये के स्तर के करीब है। यहां रोजमर्रा की वस्तुएं खरीदने के लिए भी लोगों को काफी सोचना पड़ता है। पाकिस्तान के अलावा कई देशों के नागरिक भी इस तरह की परेशानी का सामना कर रहे हैं। इसके लिए कई सारे कारण हैं, जिनकी वजह से इन देशों में अमेरिकी डॉलर काफी मजबूत हुआ है। 

not pakistan but these nations currency is worst than any other
सबसे सस्ती मुद्राएं - फोटो : pixabay

यह देश टॉप चार पर 
विश्व के कई देश हैं जिनकी मुद्रा दुनिया में काफी सस्ती है। जिन देशों की मुद्रा सबसे खराब स्तर पर है उनमें ईरान, वियतनाम, इंडोनेशिया और गिनी शामिल हैं। इन देशों के स्थानीय लोगों को एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए भी हजारों की संख्या में अपने देश की मुद्रा खर्च करनी होगी। 

not pakistan but these nations currency is worst than any other
ईरान की मुद्रा - फोटो : pixabay

ईरान
यह फिलहाल विश्व की सबसे कमजोर मुद्रा है। एक डॉलर खरीदने के लिए लोगों को 42,105 ईरानी रियाल खर्च करने पड़ रहे हैं। यह एक मुस्लिम राष्ट्र है जो अपनी संस्कृति के लिए दुनियाभर में जाना जाता है। कोरोना संकट के भीषण दौर से उबर रहे ईरान की करेंसी का नाम बदला जाएगा। इसके तहत 10 हजार रियाल को अब एक तोमन गिना जाएगा। पहले 10 रियाल के बराबर एक तोमन होता था। विश्व का प्रमुख कच्चा तेल उत्पादक देश मुश्किलों के दौर से गुजर रहा है। इससे पहले भी यह देश ईरान-इराक युद्ध, इस्राइल पर हमला और परमाणु हथियारों पर धमकी के चलते प्रभावित हुआ है।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर फ्री में न मिलें ये 9 सुविधाएं तो ऐसे करें शिकायत, लगेगा भारी जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन
not pakistan but these nations currency is worst than any other
वियतनाम की मुद्रा - फोटो : pixabay

वियतनाम
पाकिस्तान की तरह इस दक्षिण एशियाई देश ने भी अपनी मुद्रा का अवमूल्यन किया है। इस वजह से एक अमेरिकी डॉलर खरीदने के लिए स्थानीय लोगों को 23,192 वियतनामी डोंग खर्च करने पड़ रहे हैं। वैश्विक मंदी की मार का असर झेलने की वजह से यह देश भी मुश्किल आर्थिक हालातों का सामना कर रहा है। यह देश पूर्वी एशिया में बसा हुआ है, इसके पड़ोसी देश थाईलैंड, कम्बोडिया, लाओस और चीन हैं। वियतनाम की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं है। करेंसी का नाम वियतनामी डोंग है।

यह भी पढ़ें: होम लोन को कम ब्याज वाले बैंक में स्विच करने का सही समय, समझें फायदे का गणित

विज्ञापन
not pakistan but these nations currency is worst than any other
इंडोनेशिया की मुद्रा - फोटो : pixabay

इंडोनेशिया
पर्यटन के लिए मश्हूर दक्षिणपूर्वी एशियाई देश की मुद्रा भी कमजोरी के मामले में तीसरे पायदान पर है। हालांकि यह देश आर्थिक तौर पर काफी मजबूत है, फिर भी मुद्रा में कमजोरी बनी हुई है। एक डॉलर खरीदने के लिए लोगों को 14,422 वियतनामी रुपिया खर्च करना पड़ता है। मुद्रा कमजोर होने से यह टूरिज्म का अच्छा विकल्प हो गया है, क्योंकि यहां की विनिमय दर यानी करेंसी एक्सचेंज रेट बहुत कम है। यह सबसे अधिक मुस्लिम आबादी वाला देश है। सबसे अधिक जनसंख्या वाले देशों में इंडोनेशिया चौथे स्थान पर आता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed