फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: एलआईसी की ये योजना है बेहद शानदार, रोज 8 रुपये का निवेश दिला सकता है 17 लाख

Thu, 18 Nov 2021 09:34 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 18 Nov 2021 09:34 AM IST
विज्ञापन
LIC best plans information about get 17 lakhs for less than 8 rupees per day plan details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी के बारे में तो आप बेहतर जानते होंगे। यह देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। देश के करोड़ों इसपर भरोसा करते हैं और इसकी वजह है एलआईसी की विभिन्न योजनाओं में निवेश एकदम सुरक्षित है और मैच्योरिटी पर दमदार रिटर्न मिलता है। करोड़ों भारतीयों ने इस बीमा कंपनी की अलग-अलग योजनाओं में निवेश करके अपना भविष्य सुरक्षित किया है। हो सकता है आपने भी या आपके परिवार या रिश्तेदारों में से किसी ने किसी न किसी स्कीम में निवेश किया हो। अगर आपने अबतक एलआईसी की किसी योजना में निवेश नहीं किया है तो हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें निवेश करके आप लखपति बन सकते हैं। एलआईसी जीवन लाभ पॉलिसी आपके लिए बेस्ट हो सकती है और वो इसलिए कि इसमें आपको ज्यादा निवेश करने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं इस योजना के बारे में... 

LIC best plans information about get 17 lakhs for less than 8 rupees per day plan details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एलआईसी की जीवन लाभ पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड योजना 936 है, यानी यह स्टॉक पर निर्भर नहीं होती है और यही वजह है कि ऐसी योजनाएं सुरक्षित मानी जाती हैं। अब बात करें इस पॉलिसी में निवेश की तो आप प्रति महीने 233 रुपये यानी रोजाना आठ रुपये से भी कम निवेश करके मैच्योरिटी पर 17 लाख रुपये पा सकते हैं। 

LIC best plans information about get 17 lakhs for less than 8 rupees per day plan details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pixabay

इस योजना की खास बात ये है कि इसमें निवेश की न्यूनतम उम्र मात्र आठ साल है, यानी किसी नाबालिग के लिए भी यह पॉलिसी ली जा सकती है। वहीं, इसमें निवेश के लिए अधिकतम उम्र 59 साल है।पॉलिसी टर्म 16 से 25 साल की अवधि के लिए लिया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
LIC best plans information about get 17 lakhs for less than 8 rupees per day plan details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

एलआईसी के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति 21 साल के लिए पॉलिसी टर्म चुनता है तो इसके लिए उसकी उम्र पॉलिसी लेते समय 54 साल से कम होनी चाहिए। वहीं, 25 साल के पॉलिसी टर्म के लिए व्यक्ति की उम्र सीमा 50 साल है। 

विज्ञापन
LIC best plans information about get 17 lakhs for less than 8 rupees per day plan details
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

अगर दुर्भाग्यवश पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को इसका फायदा मिलता है। नॉमिनी को बोनस के साथ-साथ सम एश्योर्ड का लाभ भी मिलता है। इस योजना के अन्य फायदों में टैक्ट छूट भी शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed