फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेलवे की नई सुविधा, यात्रियों को घर बैठे मिल जाएगी टिकट से जुड़ी ये खास जानकारी

Mon, 13 Jan 2020 03:20 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Mon, 13 Jan 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Indian Railways new feature Now check your train reservation chart online

यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भारतीय रेलवे आए दिन कोई न कोई बदलाव करती रहती है। यात्री हमेशा इस बात के लिए चिंतित रहते हैं कि उनका टिकट कंफर्म हुआ है या नहीं। अब भारतीय रेलवे ने यात्रियों की इस चिंता को दूर करने के लिए नई सुविधा की शुरुआत की है, जिससे लाखों यात्रियों को फायदा होगा। इसकी जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल ने दी। 

Indian Railways new feature Now check your train reservation chart online

रेलवे ने शुरू की ये सुविधा

भारतीय रेलवे ने अब रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन डिस्प्ले करना शुरू कर दिया है। रेलवे द्वारा जारी की गई इस सुविधा से आप आसानी से टिकट कंफर्मेशन और बुक हो चुके ट्रेन बर्थ के बारे में पता लगा सकेंगे। 

यह भी पढ़ें: SBI मुफ्त में देता है ये छह सुविधाएं, घर बैठे मिस्ड कॉल से निपट जाएगा बैंक का सारा काम

पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

इस सुविधा के तहत यात्रियों को यह जानकारी मिल सकेगी कि ट्रेन में कोई बर्थ खाली है या नहीं। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर बताया कि, 'अब बिना झंझट रेल यात्री आसानी से बुक और बुक नहीं हुए बर्थ के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। चार्ट बनने के बाद आप इसे एक क्लिक में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।'

Indian Railways new feature Now check your train reservation chart online

जारी होंगे दो चार्ट

बता दें कि ट्रेन की यात्रा शुरू होने से चार घंटे पहले रिजर्वेशन चार्ट जारी कर दिया जाएगा। वहीं ट्रेन की यात्रा शुरू होने से केवल 30 मिनट पहले दूसरा रिजर्वेशन चार्ट जारी किया जाएगा। इस दूसरे चार्ट के जरिए यात्री ट्रेन के सीट एलोकेशन के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। 

यह भी पढ़ें: टीवी देखना हुआ सस्ता, TRAI के चेयरमैन ने बताया कितना लगेगा शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railways new feature Now check your train reservation chart online

यहां उपलब्ध होगी नई सुविधा

भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन ( IRCTC ) के ई-टिकट जारी किए जाने वाले प्लेटफॉर्म पर रेलवे की यह नई सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही यात्रियों को वेबसाइट और मोबाइल वर्जन में भी यह सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
Indian Railways new feature Now check your train reservation chart online

ऐसे चेक करें रिजर्वेशन चार्ट

  • इसके लिए आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा।
  • यहां आपको चार्ट या वेकेंसी का विकल्प दिखेगा। इसपर क्लिक करें।
  • अब आपको ट्रेन का नाम व नंबर सहित अन्य जानकारी डालनी होगी। 
  • फिर बोर्डिंग स्टेशन डालकर 'गेट ट्रेन चार्ट' पर क्लिक कीजिए। अब आपको चार्ट दिख जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed