देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) अपने ग्राहकों को कई सुविधाएं देता है। एसबीआई अपने ग्राहकों को कुछ सुविधाएं मुफ्त में भी देता है। आप इन सुविधाओं का फायदा घरे बैठे भी उठा सकते हैं और बैंक से जुड़े जरूरी काम आसानी से निपटा सकते हैं।
SBI मुफ्त में देता है ये छह सुविधाएं, घर बैठे मिस्ड कॉल से निपट जाएगा बैंक का सारा काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैलेंस की जानकारी
अगर आपको अपना बैंक बैलेंस जानना है, तो आपको 09223766666 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके अतिरिक्त आप इस नंबर पर 'BAL' एसएमएस भी भेज सकते हैं।
मिनी स्टेटमेंट हासिल करने के लिए
मिनी स्टेटमेंट हासिल करने के लिए आपको 09223866666 पर मिस्ड कॉल देनी होगी। इसके अतिरिक्त आप 09223866666 पर 'MSTMT' लिखकर एसएमएस भी भेज सकते हैं। इसके जरिए आप पिछले पांच लेनदेन के साथ मिनी स्टेटमेंट हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: रेलवे की नई सुविधा, यात्रियों को घर बैठे मिल जाएगी टिकट से जुड़ी ये खास जानकारी
चेक बुक के लिए आवेदन
नई चेक बुक के लिए आवेदन करने के लिए आपको 09223588888 पर मिस्ड कॉल करनी होगी या इस नंबर पर 'CHQREQ' एसएमएस भेजना होगा। अब ग्राहकों को कंफर्मेशन के लिए छह अंकों की संख्या के साथ बैंक से एक एसएमएस आएगा। अब खाताधारक को 09223588888 पर 'CHQACC <स्पेस> Y <स्पेस> छह अंकीय नंबर' एसएमएस करना होगा।
यह भी पढ़ें: टीवी देखना हुआ सस्ता, TRAI के चेयरमैन ने बताया कितना लगेगा शुल्क
ई-स्टेटमेंट के लिए
अपने रजिस्टर्ड ईमेल पर पिछले छह महीनों की स्टेटमेंट प्राप्त करने के लिए आपको 09223588888 पर मिस्ड कॉल देनी होगी या 'ESTMT <स्पेस> अकाउंट नंबर <स्पेस> चार अंकों का कोड' भेजना होगा। सुविधा के तहत आपके ईमेंल पर पासवर्ड सुरक्षित पीडीएफ फाइल भेजी जाएगी।