{"_id":"5b5071414f1c1b52748b5bc8","slug":"if-ac-is-not-working-in-coach-than-also-rail-passenger-can-get-refund","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सफर के दौरान नहीं काम कर रहा एसी तो भी रेलवे से मिलेगा रिफंड, यह है क्लेम करने का प्रोसेस","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
सफर के दौरान नहीं काम कर रहा एसी तो भी रेलवे से मिलेगा रिफंड, यह है क्लेम करने का प्रोसेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रेन के एसी डिब्बे में यात्रा करने वालों के लिए एक अच्छी खबर। अगर आपकी यात्रा के दौरान डिब्बे का एसी खराब हो जाए, तो भी आपको अपने टिकट का रिफंड मिल सकेगा। यात्रियों को यह सुविधा देने के लिए रेलवे ने कुछ नियम बनाए हैं, जिनको सफर के दौरान फॉलो करना होगा। यह नियम इस प्रकार हैं.....
प्रथम श्रेणी में यात्रा करने वालों के लिए
2 of 5
अगर यात्री एसी के प्रथम श्रेणी में यात्रा करता है और डिब्बे का एसी खराब हो जाता तो फिर आपको एसी प्रथम श्रेणी और मेल/एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी के किराये का अंतर मिलेगा। वो भी आपके टिकट पर अंकिंत यात्रा के स्टेशनों के बीच का ही रिफंड लेने के लिए हकदार होंगे।
एसी टू, थ्री टियर में यात्रा के यात्रियों के लिए
3 of 5
अगर यात्री एसी टू व थ्री टियर में यात्रा करते हैं और सफर के दौरान डिब्बे का एसी खराब हो जाता है, तो फिर यात्रियों को शयनयान श्रेणी का किराया रिफंड के तौर पर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
चेयरकार में सफर करने वालों के लिए यह नियम
4 of 5
एसी चेयरकार में सफर करने वालों के लिए इस तरह के रिफंड में द्वितीय श्रेणी का किराया मिलेगा। वहीं शताब्दी एक्सप्रेस के एग्जिक्यूटिव श्रेणी में यात्रा कर रहा है तो उसको प्रथम श्रेणी के किराये का अंतर मिलेगा।
विज्ञापन
ई-टिकट बुक करने वालों को करना होगा यह काम
5 of 5
अगर कोई यात्री ई-टिकट बुक करता है तो फिर ऐसे लोगों को अधिकतम 20 घंटे में ऑनलाइन टीडीआर फाइल करना होगा। इसके अलावा ट्रेन में चल रहे टीटीई से एक सर्टिफिकेट भी लेकर उसे आईआरसीटीसी के ग्रुप जनरल मैनेजर (आईटी), इंटरनेट टिकटिंग सेंटर, आईआरसीए बिल्डिंग, स्टेट एंट्री रोड नई दिल्ली-55 पर डाक से भेजना होगा। इसके बाद ही यात्रियों का रिफंड प्रोसेस पूरा होगा और रेलवे क्लेम की राशि खाते में भेज देगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।