आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। 'यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑफ इंडिया' (यूआईडीएआई) नामक संस्था द्वारा भारतीय नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है।
Aadhaar Card Update: आपके आधार कार्ड में हो गई है गलती, तो इस तरह फ्री में लें अपॉइंटमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कई बार देखने को मिलता है कि आधार कार्ड में दर्ज कुछ जानकारियां किसी कारणवश त्रुटिपूर्ण दर्ज हो जाती हैं। इसके अलावा, कई बार नागरिक अपना निवास स्थान बदल लेते हैं, जिसके बाद उन्हें आधार पर वर्तमान पता दर्ज करवाना पड़ता है। इस सब कार्यों को कराने के लिए नागरिकों को असुविधा ना झेलनी पड़े, इसके लिए यूआईडीएआई कार्ड धारक को अपनी जानकारी अपडेट करने की सुविधा प्रदान करता है।
इन कामों के लिए आधार कार्ड केंद्र से लेना होगा अपॉइंटमेंट
चाहे नया आधार कार्ड बनवाना हो या आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी, जेंडर या बायोमेट्रिक अपडेट कराना हो, अब आपको घंटों तक लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं है। आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) आपको फ्री में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की सुविधा देती है। यानी आप घर पर ही आधार सेवा केंद्रों पर आधार को अपडेट कराने के लिए अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
ऐसे लें अपॉइंटमेंट -
- ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने के लिए आपको सबसे पहले UIDIA की वेबसाइट https://uidai.gov.in/ पर जाना होगा।
- वेबसाइट पर जाकर आपको 'My Aadhaar' टेब पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आपको बुक एन अपॉइंटमेंट का एक विकल्प मिलेगा।
- इस पर जाने के बाद आपको सिटी लोकेशन का एक और विकल्प मिलेगा, जिसमें से आपको शहर का चयन करना होगा।
- शहर चुनने के बाद 'प्रोसेस्ड टू बुक एन अपॉइंटमेंट' पर क्लिक करें।
- अब आपके समक्ष एक नया पेज खुलेगा, जिसमें तीन ऑप्शन होंगे- न्यू आधार, आधार अपडेट और मैनेज अपॉइंटमेंट। अपनी आवश्यकता के अनुसार आप इनमें से कोई विकल्प चुन सकते हैं।
- उचित विकल्प चुनने के बाद आपको रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, कैप्चा कोड और ओटीपी डालना होगा, जिसके बाद आपकी एप्लीकेशन वेरीफाई होगी। इस दौरान आपको अपॉइंटमेंट के लिए टाइम स्लॉट भी चुनना होगा। ये सब करने के बाद इसे सबमिट कर दें।
- बता दें कि बुकिंग प्रोसेस पूरी तरह ये मुफ्त है।
मुफ्त है आधार का पंजीकरण
आधार कार्ड खो जाने पर उसके साथ रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ती है। यदि आपका आधार खो गया है और नामांकन पर्ची भी खो गई है, तो चिंता मत कीजिए। आप यूआईडीएआई की हेल्पलाइन 1947 पर कॉल करके अपनी ईआईडी प्राप्त कर सकते हैं। मालूम हो कि नागरिकों के लिए आधार कार्ड का पंजीकरण एकदम मुफ्त है। आधार को अपडेट कराने के लिए शुल्क पहले से तय किए गए हैं। इसलिए यदि कोई आपसे अतिरिक्त राशि मांगता है, तो आप 1947 पर कॉल कर उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।