कोरोना वैक्सीन: रजिस्ट्रेशन के दौरान भूलकर भी ना करें ये गलती, होगा बड़ा नुकसान

महामारी से लड़ने के लिए भारत में कोरोना का टीकाकरण तो शुरू हो गया है लेकिन इसी बीच एक और महामारी आ गई है और वह है अफवाह-गलत सूचना। कोरोना वैक्सीन को लेकर रोज लोगों के पास इतने मैसेज, ई-मेल आ रहे हैं जो अपने आप में किसी महामारी से कम नहीं हैं। कोरोना टीका के नाम पर लोगों को ठगा जा रहा है और कई तरह के फ्रॉड को अंजाम दिया जा रहा है। कोरोना टीकाकरण को लेकर आज हम आपको पांच जरूरी बातों के बारे में बताएंगे जिन्हें जानना आपके लिए बहुत आवश्यक है। आइए जानते हैं...

सिर्फ CoWIN वेबसाइट पर होगा रजिस्ट्रेशन
कोविन एप को लेकर बाजार में काफी शोर है और गूगल प्ले-स्टोर पर भी एक एप है, लेकिन आपको बता दें कि आम आदमी के लिए सिर्फ कोविन वेबसाइट ही है। सरकार ने साफतौर पर कहा है कि जिसे भी कोरोना टीका के लिए रजिस्ट्रेशन करना है वो सिर्फ आधिकारिक वेबसाइट से ही करे। Covid-19 वैक्सीन के लिए आधिकारिक वेबसाइट http://cowin.gov.in. है। गूगल प्ले-स्टोर पर भी CoWIN app है लेकिन वह सिर्फ अधिकारियों के लिए है।

गलती से भी डाउनलोड ना करें कोई एप
आरोग्य सेतु एप को छोड़कर किसी भी ऐसे एप को फोन में डाउनलोड ना करें जिसके जरिए कोरोना टीका का दावा किया जा रहा हो। इसके अलावा CoWin नाम मिलते-जुलते किसी भी एप को डाउनलोड ना करें। एक ही बात याद रखें कि कोरोना टीका के लिए आपको रजिस्ट्रेशन सिर्फ http://cowin.gov.in पर ही करना है।