आज के समय में फाइनेंशियल प्लानिंग हर किसी के लिए जरूरी है और इसीलिए जानकारों द्वारा लोगों को कहीं न कहीं निवेश करने की सलाह जरूर दी जाती है। मौजूदा वक्त में तो निवेश के बहुत सारे विकल्प हैं, लेकिन एक समय था जब यह विकल्प एलआईसी तक ही सीमित था। आज भी देश का एक बड़ा तबका सबसे ज्यादा इसी पर विश्वास करता है और इसकी पॉलिसी में निवेश करता है। लॉन्ग टर्म यानी लंबे समय तक एलआईसी में निवेश बेहतर रिटर्न देता है। पहले के समय में तो अपनी एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी लेने के लिए लोगों को एलआईसी के दफ्तर जाना पड़ता था, लेकिन आज के समय में बहुत सारी सुविधाएं घर बैठे मिल रही हैं। आप अपनी पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी अपने मोबाइल फोन पर ही ले सकते हैं। इसके लिए क्या करना होगा, आइए जानते हैं इसके बारे में...
जरूरत की खबर: एलआईसी पॉलिसी से जुड़ी हर जानकारी घर बैठे मोबाइल पर पाएं, बस करना होगा यह छोटा सा काम
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Fri, 29 Oct 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन