फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम की बात: पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो पहले जान लें सभी जरूरी नियम, ऐसे कर सकते हैं अप्लाई

Wed, 20 Oct 2021 09:23 AM IST
सोनू शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 20 Oct 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
how to apply for new petrol pump know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

आज के समय में लोगों की सोच ऐसी हो गई है कि वो कुछ ऐसा बिजनेस करना चाहते हैं, जिसमें तगड़ा मुनाफा हो। पेट्रोल पंप का बिजनेस भी कुछ ऐसा ही है। दरअसल, देश में तेल के दामों में लगातार वृद्धि हो रही है, लेकिन साथ ही गाड़ियों की संख्या में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है। अब ये तो आप भी जानते हैं कि बिना तेल के गाड़ी चल नहीं सकती है। ऐसे में पेट्रोल पंप का होना तो जरूरी है। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो इस बिजनेस में अच्छा खासा पैसा कमा रहे हैं और यह देखकर शायद आपने भी मन में यह इच्छा जागती होगी कि हम भी क्यों न पेट्रोल पंप ही खोल लें। लेकिन यह कहने में जितना आसान लगता है, उतना करने में है नहीं। सभी के लिए पेट्रोल पंप खोल पाना आसान काम नहीं है। चूंकि अधिकतर लोगों को इसके बारे में पता नहीं होता कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए आखिर क्या करना पड़ता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इसके बारे में... 

how to apply for new petrol pump know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सबसे पहले तो आप ये जान लें कि पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकारी से लेकर निजी पेट्रोलियम कंपनियां लाइसेंस देती हैं, जिसमें इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम, रिलायंस इंडस्ट्रीज आदि शामिल हैं। 

how to apply for new petrol pump know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट्रोल पंप की आवश्यकता के आधार पर पेट्रोलियम कंपनियां समय-समय पर विज्ञापन निकालती हैं, जिसमें बताया जाता है कि कौन सी जगह पर पेट्रोल पंप खोलना है। अगर आपके क्षेत्र के लिए विज्ञापन निकले तो आप पेट्रोल पंप के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply for new petrol pump know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदक की उम्र 21 से 60 साल के बीच होनी चाहिए। साथ ही आवेदक की शैक्षणिक योग्यता भी दसवीं पास होनी चाहिए। इसके अलावा जो सबसे जरूरी चीज है, वह है जमीन। अगर आपके पास सड़क किनारे जमीन है तो बहुत अच्छा और अगर नहीं है तो आप किराये पर भी जमीन ले सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको जमीन के मालिक से एनओसी यानी नन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट लेना होगा और साथ ही उसका एग्रीमेंट भी कराना जरूरी है। 

विज्ञापन
how to apply for new petrol pump know the process in hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

पेट्रोल पंप खोलने के लिए काफी पैसों की जरूरत पड़ती है। इसमें 15 लाख से लेकर 30 लाख रुपये तक का निवेश करना होता है। अगर आपके पास इतने पैसे हैं, तो ही पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन करने के बारे में सोचें। हालांकि बहुत से लोग इसके लिए बैंक से लोन भी लेते हैं। आप भी ले सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि समय पर लोन की किश्त भरते रहें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed