जनवरी के खत्म होते ही फरवरी की दस्तक होने वाली है और इस बार नए महीने की शुरुआत आम लोगों के लिए खास मायने रखती है। 1 फरवरी 2026 को एक ओर देश का आम बजट पेश किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा से जुड़े कई अहम नियमों में बदलाव लागू हो सकते हैं। इन बदलावों का सीधा असर आपकी जेब, घरेलू खर्च, टैक्स योजना, निवेश और दैनिक जरूरतों पर देखने को मिलेगा। गैस सिलेंडर से लेकर सिगरेट, ईंधन से लेकर बैंकिंग और फास्टैग तक कई क्षेत्रों में बदलाव की संभावना है। ऐसे में यह समझना जरूरी है कि 1 फरवरी से क्या कुछ बदल सकता है और इसका आपकी रोजमर्रा की जिंदगी पर क्या प्रभाव पड़ेगा।
Rule Changes: एलपीजी से लेकर सिगरेट की कीमतों तक 1 फरवरी से क्या-क्या बदलेगा? आम आदमी की जेब पर सीधा असर!
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रिया दुबे
Updated Sun, 01 Feb 2026 08:57 AM IST
सार
अगले महीने यानी 1 फरवरी से आम बजट के साथ ही गैस, CNG-PNG, हवाई ईंधन, सिगरेट-पान मसाला, FASTag और बैंक छुट्टियों से जुड़े नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इन संभावित बदलावों का सीधा असर आम लोगों की जेब, घरेलू बजट और रोजमर्रा के खर्च पर पड़ सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
