आपमें से अधिकतर लोगों के पास एटीएम कार्ड होगा। एटीएम कार्ड खो जाने पर आप उसे तुरंत ब्लॉक तो कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एटीएम कार्ड अनब्लॉक भी किया जा सकता है। अनब्लॉक करने के बाद आप अपने एटीएम का पुन: प्रयोग कर सकते हैं। आइए जानते हैं एटीएम अनब्लॉक करने के चार तरीकों के बारे में।
ऑटोमेटिक तरीका
अगर आप लगातार तीन बार गलत एटीएम पिन डालते हैं, तो आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाता है। यानी लगातार तीन बार गलत पिन डालने के बाद आप अपना एटीएम इस्तेमाल नहीं कर सकते। हालांकि, ऐसी स्थिति में 24 घंटे बाद आपका एटीएम अपने आप अनब्लॉक हो जाता है और आप उसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
बैंक जाकर करें अप्लाई
अगर सुरक्षा कारणों की वजह से या किसी लापरवाही की वजह से आपका एटीएम कार्ड ब्लॉक हो जाता है, तो आप नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपना आईडी प्रूफ भी दिखाना होगा। 48 घंटे से पांच दिनों के अंदर बैंक आपके द्वारा दी गई एप्लीकेशन को आगे बढ़ाएगा।
तीन से पांच साल होती है एक्सपायरी डेट
एटीएम कार्ड की वैधता तीन से पांच साल तक की होती है। तीन से पांच साल बाद आपका एटीएम कार्ड अपने आप एक्सपायर हो जाता है। ऐसे में आपके पास नया एटीएम लेने के अलावा फिर से एटीएम की सुविधाओं का लाभ उठाने का कोई माध्यम नहीं होता है। बैंक आपको पांच से सात दिनों में नया एटीएम दे देता है।
अगर आपको ऐसा लगता है कि आपके एटीएम के जरिए कोई फ्रॉड लेन-देन हुआ है, तो आप उसे तुरंज ब्लॉक कर लें। ऐसी स्थिति में भी आपको नए एटीएम कार्ड के लिए आवेदन करना होगा। बैंक आपको नया एटीएम कार्ड पांच से सात दिनों में दे देगा।