एक समय था जब लोगों को पैसे ट्रांसफर करने के लिए बैंक के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन आज के समय में डिजिटल पेमेंट ने इस प्रक्रिया को बेहद ही आसान बना दिया है। चाहे किसी को पैसे भेजने हों या कहीं से पैसे मंगाने हों, डिजिटल पेमेंट की सुविधा है तो सबकुछ आपके हाथ में है। इसमें समय की भी बचत है, यानी मिनटों में पैसे ट्रांसफर हो जाते हैं। यह सुरक्षित भी है। यही वजह है कि सरकार भी डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए डिजिटल पेमेंट पर ज्यादा जोर दे रही है। आजकल तो डिजिटली पैसे ट्रांसफर करने के कई तरीके उपलब्ध हैं। बहुत से लोग फोन-पे, पेटीएम, डिजिटल वॉलेट, यूपीआई आदि का इस्तेमाल करके पैसे ट्रांसफर करते हैं। इसके अलावा NEFT, RTGS और IMPS के जरिये भी लोग पैसे ट्रांसफर करते हैं। आइए जानते हैं फंड ट्रांसफर करने के इन तीनों तरीकों के बीच का अंतर...
काम की बात: ऑनलाइन मनी ट्रांसफर करने वाले जान लें NEFT, RTGS और IMPS में अंतर, नहीं होगी दिक्कत
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन