काम की बात: कंप्यूटर या लैपटॉप चलाते हैं तो ये पांच 'शॉर्टकट की' आपको जरूर पता होने चहिए

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Wed, 20 Oct 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
Tip of the day most useful computer shortcuts keys you must know
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    कंप्यूटर या लैपटॉप आज के समय में लोगों की जिंदगी का एक अहम हिस्सा बन गए हैं। हर दिन इनसे आपका पाला पड़ना ही है। सॉफ्टवेयर कंपनियों में तो इनके बिना काम ही नहीं हो सकता। इसके अलावा लगभग सभी तरह की कंपनियों में आजकल कंप्यूटर या लैपटॉप का इस्तेमाल हो रहा है। बहुत से लोग अपने पर्सनल यूज के लिए भी लैपटॉप खरीद लेते हैं। ये कोई बहुत महंगा नहीं है, बल्कि अब तो 15-20 हजार रुपये में भी लैपटॉप आदि मिल जाते हैं। हो सकता है आपके पास भी लैपटॉप हो और आप उसका खूब इस्तेमाल भी करते होंगे, लेकिन क्या आप उसके सभी शॉर्टकट कीज के बारे में जानते हैं? दरअसल, अधिकतर लोग कुछ ही शॉर्टकट कीज के बारे में जानते हैं, लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे बेहतरीन शॉर्टकट कीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    Ctrl+Insert

    किसी टेक्स्ट को कॉपी करने के लिए आमतौर पर लोग Ctrl+C का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे, जो यह जानते होंगे कि Ctrl+Insert के इस्तेमाल से भी किसी टेक्स्ट को कॉपी किया जा सकता है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    Alt+F4

    क्या आप जानते हैं Alt+F4 से आप क्या कर सकते हैं? शायद नहीं जानते होंगे। दरअसल, इस शॉर्टकट Key की मदद से आप किसी भी प्रोग्राम को बंद कर सकते हैं और साथ अपने कंप्यूटर या लैपटॉप को शटडाउन भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें