फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   S&P retains India's GDP growth forecast at 6.5 percent on strong domestic demand

GDP: एसएंडपी ने मजबूत घरेलू मांग के कारण भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5% पर बरकरार रखा, जानें सबकुछ

Tue, 23 Sep 2025 01:29 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 23 Sep 2025 01:29 PM IST
सार

रेटिंग एजेंसी एसएंडपी को इस वित्त वर्ष में आरबीआई की ओर से 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 3.2 प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी। चालू वित्तीय वर्ष के लिए एजेंसी ने 6.5% की वृद्धि दर का अनुमान जताया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
S&P retains India's GDP growth forecast at 6.5 percent on strong domestic demand
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने मंगलवार को चालू वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी वृद्धि दर का अनुमान 6.5 प्रतिशत पर बरकरार रखा। रेटिंग एजेंसी ने मोटे तौर पर अनुकूल रहे मानसून के बीच मजबूत घरेलू मांग का हवाला देते हुए यह अनुमान लगाया है।

विज्ञापन


एसएंडपी ने यह भी कहा कि उसे इस वित्त वर्ष में आरबीआई की ओर से 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद है। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष के लिए मुद्रास्फीति के अपने पूर्वानुमान को घटाकर 3.2 प्रतिशत कर दिया है। अप्रैल-जून तिमाही में भारत की जीडीपी 7.8 प्रतिशत की दर से बढ़ी।
विज्ञापन


एसएंडपी ने एक बयान में कहा, "हमारा अनुमान है कि इस वित्त वर्ष (31 मार्च, 2026 को समाप्त होने वाला वर्ष) में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.5 प्रतिशत पर स्थिर रहेगी। हमारा अनुमान है कि घरेलू मांग मजबूत बनी रहेगी, जिसे मोटे तौर पर सौम्य मानसून, आयकर और वस्तु एवं सेवा कर में कटौती तथा सरकारी निवेश में तेजी से मदद मिलेगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएंडपी ने कहा कि खाद्य मुद्रास्फीति में अपेक्षा से अधिक कमी से चालू वर्ष में मुद्रास्फीति को कम रखने में मदद मिलेगी। एसएंडपी ने कहा, "इससे मौद्रिक नीति में और अधिक समायोजन की गुंजाइश बनती है, तथा हमारा अनुमान है कि इस वित्तीय वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की कटौती की जाएगी।"

एसएंडपी ने अपनी रिपोर्ट 'एशिया-प्रशांत तिमाही 4 2025: बाह्य दबाव से विकास में कमी' में कहा कि पूरे क्षेत्र में अपेक्षाकृत लचीली घरेलू मांग से अमेरिकी आयात शुल्क में वृद्धि और धीमी वैश्विक वृद्धि के बाद मजबूत बाह्य प्रतिकूल परिस्थितियों का प्रभाव कम हो जाएगा।


विभिन्न एशियाई अर्थव्यवस्थाओं से आयात पर अमेरिकी टैरिफ उनके निर्यात परिदृश्य तथा क्षेत्रीय आपूर्ति श्रृंखलाओं में उनकी भूमिका दोनों को आकार देंगे। एसएंडपी ने कहा, "अमेरिकी टैरिफ पर हमारी जून की धारणाओं के सापेक्ष, चीन का प्रदर्शन अब तक अन्य एशियाई अर्थव्यवस्थाओं की तुलना में कुछ बेहतर रहा है, और दक्षिण-पूर्व एशियाई उभरते बाजारों का प्रदर्शन कुछ हद तक खराब रहा है। भारत पर अनुमान से कहीं ज्यादा बुरा असर पड़ा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed