इस बार के चुनाव में ज्यादा से ज्यादा वोट डालने पर जोर है। पीएम मोदी से लेकर अभिनेता और क्रिकेट खिलाड़ी भी लोगों से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील कर रहे हैं। इसी दिशा में अब चुनाव आयोग ने एक बड़ा कदम उठाया है, जिससे आप रातों रात स्टार बन जाएंगे।
चुनाव आयोग ने एक ओर जहां अपने ट्विटर हैंडल के नाम के साथ 'देशकामहात्योहार' जोड़ा है, वहीं आयोग ने लोगों की सुविधाओं के लिए कई सारे मोबाइल ऐप भी लॉन्च किए हैं। चुनाव आयोग अब पूरी तरह से हाईटेक हो गया है। आयोग की 'वोटर हेल्पलाइन ऐप के जरिए आप ना सिर्फ अपने वोटर आईडी में छपी गलतियां ठीक कर पाएंगे, बल्कि रातों रात प्रसिद्ध भी हो जाएंगे। आइए जानते हैं कैसे।
देश का नागरिक होने के नाते हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने मत का इस्तेमाल करें। चुनाव आयोग वोटर को उनकी सेल्फी अपनी इस ऐप में अपलोड करने का मौका दे रहा है। आयोग का ये कदम आपको प्रसिद्ध कर सकता है। बता दें कि इस ऐप में अपनी सेल्फी के साथ-साथ आपको एक स्लोगन भी डालना होगा। ध्यान रहे कि ये स्लोगन चुनाव के संबंधित ही होना चाहिए। स्लोगन के साथ आपको अपना नाम, मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भी जालनी होगी।
इस ऐप को आप अपने एंड्रॉयड मोबाइल में गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद शुरुआती सेटिंग करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इस ऐप की मदद से आप वोटर लिस्ट में अपना नाम भी देख सकते हैं। इसके लिए आपको ऐप में जाकर सर्च योर नेम इन इलेक्ट्रॉल रोल में बार में सर्च करना होगा। नाम सर्च करने के लिए आपको अपना वोटर आईडी कार्ड नंबर बताना होगा।
इसके साथ ही इस ऐप की मदद से आप नए वोटर कार्ड के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा अपने वोटर कार्ड में कोई सुधार भी करवा सकते हैं। साथ ही यदि आपने वोटर कार्ड के लिए अप्लाई किया है तो भी इस ऐप के जरिए आप जान सकते हैं कि आपके कार्ड का स्टेटस क्या है।