फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: मान्य नहीं है प्लास्टिक आधार कार्ड, कभी ना करें इसका इस्तेमाल वरना होगा नुकसान

Sat, 11 Jul 2020 03:24 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sat, 11 Jul 2020 03:24 PM IST
विज्ञापन
be cautious as Plastic aadhaar card is not valid according to UIDAI
आधार कार्ड - फोटो : self

आधार कार्ड प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज है। आधार कार्ड केवल एक दस्तावेज ही नहीं है, बल्कि पहचान पत्र है। किसी भी वित्तीय लेनदेन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए आधार बेहद जरूरी है। अधिकतर लोग प्लास्टिक आधार को इस्तेमाल करते हैं। लेकिन प्लास्टिक आधार को इस्तेमाल करते समय आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि यह मान्य नहीं है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

be cautious as Plastic aadhaar card is not valid according to UIDAI
UIDAI (logo)

UIDAI ने दी चेतावनी
आधार जारी करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( UIDAI ) के अनुसार, पीवीसी (PVC) कार्ड या प्लास्टिक आधार कार्ड मान्य नहीं है। यूआईडीएआई ने साफ किया है कि प्लास्टिक आधार कार्ड वैध नहीं होगा। इसके लिए पहले यूआईडीएआई ने ट्वीट कर चेतावनी भी जारी की है।

आइए जानते हैं की ये मान्य क्यों नहीं है।

be cautious as Plastic aadhaar card is not valid according to UIDAI
आधार कार्ड

इसलिए मान्य नहीं है आधार स्मार्ट कार्ड
इससे पहले फरवरी 2018 में यूआईडीएआई ने आधार स्मार्ट कार्ड से संबंधित बयान जारी किया था और इसके नुकसान बताए थे। अथॉरिटी ने कहा था कि ऐसे कार्ड से आपकी आधार डिटेल्स की प्राइवेसी पर खतरा है इसलिए इनका इस्तेमाल ना किया जाए। 

यह भी पढ़ें: एलपीजी सिलिंडर से दुघर्टना होने पर मिलता है छह लाख रुपये का मुफ्त बीमा, जानिये क्लेम की प्रक्रिया
 

विज्ञापन
विज्ञापन
be cautious as Plastic aadhaar card is not valid according to UIDAI
आधार

यूआईडीएआई के अनुसार प्लास्टिक आधार कार्ड कई बार काम नहीं करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्लास्टिक आधार की अनऑथराइज्ड प्रिंटिंग के चलते क्यूआर (QR) कोड अमान्य हो जाता है। इतना ही नहीं, आधार स्मार्ट कार्ड में मौजूद आपकी निजी जानकारी के बिना आपकी अनुमति के शेयर किए जाने का भी खतरा है।

यह भी पढ़ें: खाते में गलती से पैसे आने पर वापस लौटाने में ना करें आनाकानी, जान लें RBI के नियम
 

विज्ञापन
be cautious as Plastic aadhaar card is not valid according to UIDAI
रुपये - फोटो : pixabay

लोगों से वसूले जा रहे पैसे
देश में कई लोगों से इसके प्रिंटिंग के नाम पर 50 रुपये से लेकर 300 रुपये वसूले जा रहे हैं। कई जगहों पर तो इससे भी ज्यादा चार्ज लिया जा रहा है। इसलिए यूआईडीएआई ने लोगों से इस तरह की दुकानों या लोगों से बचने की और उनके झांसे में न आने की सलाह दी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed