फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपके बैंक खाते में कभी गलती से पैसा आया है, तुरंत लौटाए नहीं तो पड़ सकता है भारी

Sat, 11 Jul 2020 11:18 AM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 11 Jul 2020 11:18 AM IST
विज्ञापन
If by mistake unknown person send money in you account do not be reluctant to return know RBI rules
bank account - फोटो : demo pic

मौजूदा समय में इंटरनेट बैंकिंग से काफी सारे काम आसान हो गए हैं, चाहे वो आरटीजीएस या एनईएफटी के जरिए दूसरों के बैंक खाते में पैसा डालना हो या अपने खाते में पैसा मंगवाना हो, इन सभी बैंकिंग कार्यों में काफा सहुलियत मिल गई है। अब पहले की तरह बैंक या एटीएम पर इसलिए लंबी लाइन नहीं लगती क्योंकि ज्यादातर लोग डिजिटल ट्रांजैक्शन की सुविधा अपनाने लगे हैं।



डिजिटल ट्रांजैक्शन के बाद से लोगों ने हाथ में पैसा रखना कम कर दिया है ताकि पैसा चोरी होने का डर कम हो और पैसा ज्यादा सुरक्षित रहे। लेकिन इसका दूसरा पहलू यह भी है कि कई बार ऑनलाइन तरीके से पैसा ट्रांसफर करने पर राशि किसी और के खाते में चली जाती है। ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, आगे बताते हैं

If by mistake unknown person send money in you account do not be reluctant to return know RBI rules
बैंक अकाउंट

गलत खाते में पैसा ट्रांसफर करने की स्थिति कई बार देखी गई है, इस स्थिति में ग्राहकों को समझ नहीं आता कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं। कुछ लोग भूल समझकर पैसे को अपने खाते में रख लेते हैं। इस मामले में ज्यादातर लोगों को भारतीय रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के बारे में नहीं पता होता है। 

जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह की गलतियों के लिए भारतीय रिजर्व बैंक ने अलग से विशेष गाइडलाइंस तैयार की हुई है, जिसके दायरे में सभी बैंक और सारे ग्राहक आते हैं। आरबीआई की इन गाइडलाइंस के बारे में आगे जानते हैं...

If by mistake unknown person send money in you account do not be reluctant to return know RBI rules
banking - फोटो : cio.co.ke

गलत खाते में पैसा ट्रांसफर होने की स्थिति में भारतीय रिजर्व बैंक का कहना है कि अन्य खाते में पैसा जमा करने पर ग्राहक को इस गलती की जानकारी संबंधित बैंक को देनी होगी। उस बैंक में ग्राहक का खाता होना चाहिए। संज्ञान में आने के बाज वह बैंक व्यक्ति से बात करेगा जिसके खाते में गलती से पैसा आ गया है।

बातचीत करने के बाद जब बैंक व्यक्ति के जवाबों से संतुष्ट हो जाएगा तो वह ग्राहके के खाते से निश्चित राशि डिडक्ट कर लेगा और इस तरह मामला सुलझ जाएगा। कई मामलों में देखा गया है कि खाते में आए पैसे को लोग डिडक्ट करने से मना कर देते हैं।

ऐसी स्थिति में जिस ग्राहक का पैसा गलत खाते में चला गया है, वो उस वयक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर सकता है, जो उसके पैसे नहीं लौटा रहा है। जो लोग गलती से ट्रांसफर हुए पैसे लौटाने में आनाकानी करते हैं, उसके खिलाफ उपभोक्ता फोरम में जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed