{"_id":"5b2a3f544f1c1bf76e8b91bd","slug":"bank-guarantee-not-needed-for-opening-petrol-pump","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अब बिना बैंक गारंटी के खोल सकेंगे पेट्रोल पंप, तेल कंपनियों ने किया नियमों में बदलाव","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
अब बिना बैंक गारंटी के खोल सकेंगे पेट्रोल पंप, तेल कंपनियों ने किया नियमों में बदलाव
Wed, 20 Jun 2018 05:19 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 05:19 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेट्रोल पंप खोलने के लिए अगर आपके पास पैसे की किल्लत है तो परेशान होने की जरुरत नहीं है। केंद्र सरकार ने अपने नियमों को खत्म करके अब तेल कंपनियों (इंडियन ऑइल, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और भारत पेट्रोलियम) को पेट्रोल पंप की स्थापना के लिए अपने नियम तैयार करने की स्वतंत्रता दी है।
2 of 4
पहले था यह नियम
पूर्व नियमों के मुताबिक पेट्रोल पंप के लिए आवेदन करने वाले के पास बैंक डिपॉजिट में 25 लाख रुपये होना जरूरी था। वहीं ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल पंप खोलने के लिए 12 लाख रुपये होना जरूरी था। तेल कंपनियों ने अब से इस नियम को बदल दिया है।अब जमीन का मालिकाना हक नहीं रखने वाले भी जमीन लीज पर लेकर आवेदन कर सकते हैं।
सारा प्रोसेस होगा ऑनलाइन
3 of 4
पेट्रोल पंप पर युवक की मौत
इसके साथ ही तेल कंपनियों ने अब से सारा प्रोसेस ऑनलाइन कर दिया है, जिससे सभी लोगों को पूरी जानकारी मिलती रहेगी। इसके साथ ही कपंनियां इसका ड्रॉ भी ऑनलाइन करेंगी। ड्रॉ में निकले सफल आवेदकों से सिक्युरिटी डिपॉजिट के तहत 10 फीसदी राशि जमा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
देश भर में खुलेंगे 25 हजार पेट्रोल पंप
4 of 4
तेल कंपनियां जल्द ही पूरे देश में 25 हजार पेट्रोल पंप खोलने जा रही हैं, जिसके लिए जल्द ही आवेदन मंगाने शुरू हो जाएंगे। चार साल के बाद देश भर में नए पेट्रोल पंप खोले जाएंगे। हालांकि इनमें से ज्यादातर पेट्रोल पंप ग्रामीण व छोटे शहरों में खोले जाएंगे। इससे इन जगहों पर हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा और करोड़ों रुपये का निवेश होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।