{"_id":"5f97fb5cdab7e165cd22b3c2","slug":"alia-bhatt-net-worth-actress-invested-in-lifestyle-firm-nykaa","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फिल्मों के अलावा ऐसे करोड़ों रुपये कमा रही हैं आलिया भट्ट, इस कंपनी में किया निवेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
फिल्मों के अलावा ऐसे करोड़ों रुपये कमा रही हैं आलिया भट्ट, इस कंपनी में किया निवेश
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 27 Oct 2020 04:20 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
alia bhatt
- फोटो : alia bhatt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आलिया भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत और सुपरहिट अभिनेत्रियों में से एक हैं। साल 2012 में फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से अपने करियर की शुरुआत करने वाली आलिया ने अब तक बॉलीवुड में कई शानदार फिल्में दी हैं। आलिया फिल्मों से ही नहीं बल्कि अन्य सोर्स के जरिए कमाई कर आज करोड़ रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं।
बॉलीवुड एक्टर्स का करियर कई उतार-चढ़ाव से भरा होता है। जरूरी नहीं है कि फिल्मी सितारों की सभी फिल्में सुपरहिट हो। इसलिए तकरीबन हर बॉलीवुड एक्टर के साइड बिजनेस भी होते हैं। साइज बिजनेस के साथ ही वो कंपनियों में अपना पैसा निवेश भी करते हैं। साथ ही विज्ञापन, फोटोशूट करवाकर और सोशल मीडिया शेयरिंग के जरिए भी पैसे कमाते हैं। अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के लिए मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल ही में निवेश किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
2 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने लाइफस्टाइल ब्रांड नाइका में निवेश किया है। हालांकि उन्होंने कितना निवेश किया है, इसकी जानकारी नहीं दी गई है। नाइका की स्थापना 2012 में फाल्गुनी नायर ने की थी। फाल्गुनी केकेआर इंडिया के प्रमुख संजय नायर की पत्नी हैं। नाइका ने महिलाओं के सौंदर्य प्रसाधन से कारोबार की शुरुआत की थी। अब कंपनी फैशन के विभिन्न उत्पाद भी पेश करती है। कंपनी का दावा है कि उसके पास 50 लाख से अधिक सक्रिय उपभोक्ता हैं।
3 of 5
alia bhatt
- फोटो : instagram
पिछले साल फोर्ब्स इंडिया की टॉप 100 सिलेब्रिटी की सूची में आलिया भट्ट आठवें स्थान पर थीं, जबकि बॉलीवुड की सभी अभिनेत्रियों में वह पहले स्थान पर थीं। फोर्ब्स 2019 की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया भट्ट ने पिछले साल 59.21 करोड़ रुपये की कमाई है और 2018 में उन्होंने 58.83 कमाए थे। उनकी मोटी कमाई का सबसे बडा जरिया फिल्में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
alia bhatt
- फोटो : social media
आलिया हर फिल्म के लिए अच्छी-खासी फीस भी लेती हैं। फिल्मों के अलावा आलिया भट्ट अपने एक यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं। उनके यू-ट्यूब चैनल का नाम उनके ही नाम पर है। जाहिर है कि आलिया को यूट्यूब चैनल से भी काफी अच्छी कमाई होती है। अपने इस चैनल पर आलिया फिटनेस, किचन के वीडियो साझा करती रहती हैं
विज्ञापन
5 of 5
आलिया भट्ट
- फोटो : Instagram: @aliabhatt
इतना ही नहीं, आलिया ने कई स्टार्टअप्स में भी पैसे निवेश कर रखे हैं। हाल ही में उन्होंने फैशन टैक स्टार्टअप में अपने पैसे निवेश किए थे। सोशल मीडिया मैनेजमेंट कंपनी हॉपर्स HQ ने इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 जारी की थी। इससे पता चलता है कि बॉलीवुड सितारे अपनी एक पोस्ट के कितने रुपये लेते हैं। इंस्टाग्राम रिच लिस्ट 2019 की रिपोर्ट के अनुसार आलिया भट्ट इंस्टाग्राम के प्रति पोस्ट के लिए वह एक करोड़ रुपये लेती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।