फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

999 रुपये में करें देश-विदेश की यात्रा, इस साल नवंबर से अगस्त के बीच कर सकेंगे सफर

Thu, 24 May 2018 01:12 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 24 May 2018 01:12 PM IST
विज्ञापन
air asia launches new offer to fly in foreign countries starting 999 rupees
air asia

देश और विदेश में घूमने के लिए इस साल नवंबर से लेकर के अगले साल अगस्त तक का प्लान बना रहे हैं तो फिर लो कॉस्ट एयरलाइंस कंपनी एयर एशिया ने बिग सेल के नाम से एक ऑफर निकाला है। कंपनी मात्र 999 रुपये के शुरुआती किराये में आपको देश और विदेश में घूमने का मौका रही है। इसके लिए आप 27 मई तक टिकट की बुकिंग करा सकते हैं। 

इन देशों की कर सकते हैं यात्रा

air asia launches new offer to fly in foreign countries starting 999 rupees

कंपनी के इस ऑफर के तहत 1 नवंबर से लेकर के 13 अगस्त 2019 तक एशिया, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की यात्रा कर सकते हैं। वहीं देश में भी आप कई शहरों में घूमने के लिए अभी टिकट बुक करा सकते हैं। 

इन भारतीय शहरों के लिए खर्च करने पड़ेंगे 3500 रुपये

air asia launches new offer to fly in foreign countries starting 999 rupees

कंपनी ने भारत के भी कई शहरों के लिए बिग सेल में ऑफर निकाला है। यह ऑफर प्रत्येक एयरपोर्ट से अलग-अलग शहरों के लिए है, जिसमें किराया 999 रुपये से शुरू होकर के 3500 रुपये के बीच है। जिन शहरों के लिए यह ऑफर है उनमें भुवनेश्वर, कोच्चि, नई दिल्ली, गुवाहाटी, गोवा, हैदराबाद, इंदौर, चंडीगढ़, रांची, जयपुर, चेन्नई, पुणे, सूरत, विशाखापट्टनम, कोलकाता व इंफाल शामिल हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं नियम व शर्ते

air asia launches new offer to fly in foreign countries starting 999 rupees
air asia

बुकिंग कंपनी की ऑफीशियल वेबसाइट www.airasia.com के माध्यम से होगी। क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या फिर चार्ज कार्ड के माध्यम से पेमेंट करने पर नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस लगेगी। टिकट में एयरपोर्ट टैक्स शामिल है, हालांकि यह उन एयरपोर्ट के लिए नहीं है जहां एयरपोर्ट टैक्स डिपार्चर के वक्त लिया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed