फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budget 2022-23: कैसे बनता है देश का बजट, कौन बनाता है? यहां जानिए पूरी प्रक्रिया

Tue, 14 Dec 2021 06:26 PM IST
आशिकी पटेल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Tue, 14 Dec 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
Budget 2022-23 how budget is prepared and passed in India Know the process
कैसे बनता है देश का बजट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

महीने भर के लिए घर का बजट बनाने से पहले आप काफी विचार करने के बाद बारिकी से इसे तैयार करते होंगे। कहां से कितनी आमदनी होगी और कहां कितना खर्च होगा। परिवार में सदस्यों की संख्या और आमदनी के हिसाब से महीने भर का बजट चल जाएगा या उधार लेना पड़ेगा। कहां-कहां खर्च में कटौती की जा सकती है और कहां उम्मीद से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। ऐसी कई बातों को ध्यान में रखकर आप घर का बजट बनाते होंगे। बजट एक ऐसा शब्द है, जिसका आम इंसान से लेकर सरकार तक सभी का वास्ता है। जरा सोचिए कि एक परिवार का बजट बनाने में इतनी माथापच्ची करनी पड़ती है तो पूरे देश का बजट कैसे तैयार होता होगा? आमतौर पर देश का बजट तैयार करने की प्रक्रिया 5 महीने पहले से ही शुरू हो जाती है और कई अहम बैठकों के बाद इसे तैयार किया जाता है।






अगले साल देश में वर्ष 2022-23 के लिये बजट पेश होगा। इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं बजट तैयार करने की प्रक्रिया क्या है? बजट में क्या-क्या होता है? आइए इस रिपोर्ट में जानते हैं ऐसे ही कुछ सवालों के जवाब...

Budget 2022-23 how budget is prepared and passed in India Know the process
कैसे बनता है देश का बजट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कौन बनाता है देश का बजट? 

देश का बजट तैयार करना एक अहम प्रक्रिया है। इसके लिए लंबे वक्त से तैयारी करनी पड़ती है और ये काफी परामर्श से तैयार होता है। वित्त मंत्रालय अन्य मंत्रालयों, विभागों की मदद और सहयोग से बजट तैयार करता है। इस दौरान वित्त मंत्रालय खर्च के आधार पर गाइडलाइन जारी करता है। इस पर सभी मंत्रालयों को अपनी-अपनी मांग को बताना होता है। वहीं वित्त मंत्रालय में आर्थिक मामलों के विभाग के बजट डिवीजन पर बजट को बनाने की जिम्मेदारी होती है। 

Budget 2022-23 how budget is prepared and passed in India Know the process
कैसे बनता है देश का बजट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कैसे बनता है बजट? 

बजट की तैयारी 5 महीने पहले से शुरू हो जाती है। तैयारियों के बीच वित्त मंत्रालय दूसरे मंत्रालयों और विभागों के अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हैं और ये तय किया जाता है कि किस मंत्रालय या विभाग को कितनी रकम दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budget 2022-23 how budget is prepared and passed in India Know the process
कैसे बनता है देश का बजट (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
मीटिंग में तय होने के बाद एक ब्लूप्रिंट तैयार किया जाता है। इसके बाद बजट-पूर्व बैठकों का दौर खत्म होने पर टैक्स प्रस्तावों पर अंतिम फैसला वित्त मंत्री के साथ लिया जाता है। वहीं बजट को अंतिम रूप देने से पहले प्रस्तावों पर प्रधानमंत्री के साथ चर्चा की जाती है। 

 

विज्ञापन
Budget 2022-23 how budget is prepared and passed in India Know the process
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
कैसे पेश किया जाता है बजट? 

सबकुछ तय होने के बाद बजट डॉक्यूमेंट की छपाई होती है और बजट पेश करने की तारीख पर सरकार स्पीकर की सहमति लेती है। इसके बाद लोकसभा सचिवालय के महासचिव राष्ट्रपति की मंजूरी लेते हैं। बजट पेश होने से करीब एक हफ्ते पहले वित्त मंत्रालय में हलवा सेरेमनी होती है। इसके बाद वित्त मंत्री द्वारा लोकसभा में बजट पेश किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed