कोरोना वायरस महामारी से लोग बेहद परेशान हैं। इसकी वजह से सभी क्षेत्रों में नुकसान हुआ है। निवेशक भी मुनाफे को लेकर परेशान हैं। ऐसे में लोगों ने फाइनेंशियल प्लानिंग के महत्व को भी समझा है। बच्चों को पैसे की अहमियत के बारे में बताना और उनमें अच्छी वित्तीय आदतें विकसित करना बेहद अहम है। यदि हम बच्चों को कम उम्र में ही सही वित्त शिक्षा दें कि बचत करना हमारे लिए आवश्यक है और पैसों से हम क्या कुछ कर सकते हैं, तो उनका आगे का जीवन आसान हो जाएगा और भविष्य में कठिन परिस्थितियों का सामना वे सरलता से कर पाएंगे।
बैंकिंग: अपने बच्चों के नाम पर भी खोल सकते हैं खाता, एटीएम-चेकबुक की भी मिलेगी सुविधा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश का सबसे बड़ा बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) बच्चों के लिए बचत खाता खोलने की सुविधा प्रदान करता है। पहला कदम और पहली उड़ान नाम से बचत खाता आप घर बैठे ऑनलाइन ही खोल सकते हैं। इसमें बच्चों के लिए पैसे निकालने की लिमिट भी तय की गई है। इसमें दो तरह के एसबीआई द्वारा नाबालिग बच्चों के लिए दो प्रकार के खाते खोलने की सुविधा उपलब्ध है। पहला- पहला कदम और दूसरा- पहली उड़ान। पहला कदम तथा पहली उड़ान संपूर्ण बैंकिंग उत्पादों के समूह हैं, ये बच्चों को पैसे की बचत का महत्व सीखने में मदद करते हैं।
दोनों बचत खाते इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग इत्यादि विशेषताओं से परिपूर्ण हैं, जो न केवल बच्चों आधुनिक बैंकिंग से परिचित करवाती हैं बल्कि उन्हें व्यक्तिगत वित्तपोषण की बारीकियों से भी अवगत करवाती हैं। ये सभी विशेषताएं दैनिक सीमाओं के साथ हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि बच्चे पैसे का खर्च समझदारी से करें। पहला कदम बच्चे के पैदा होने के साथ 10 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए है। वहीं, पहली उड़ान 10 साल से बड़े बच्चों के लिए है।
आइए जानते हैं इन दोनों खातों की क्या विशेषताएं हैं।
खाते की खास बातें
- चेकबुक उपलब्ध है। विशेष रूप से डिजाइन की गई वैयक्तिकृत चेकबुक (10 चैक पन्नों के साथ)।
- खाताधारक का मोबाइल नंबर रिकॉर्ड किया जाता है।
- मोबाइल बैंकिंग के लिए 2,000 रुपये की दैनिक लेनदेन सीमा।
- पूछताछ तथा सीमित लेनदेन के अधिकार के साथ इंटरनेट बैंकिंग जैसे - बिल भुगातन, एनईएफटी, आदि।
- इंटरनेट बैंकिंग 5000 रुपये की दैनिक लेनदेन सीमा।
- इस खाते में आपको एटीएम डेबिट कार्ड सुविधा भी मिलती है।
आगे जानते हैं आप अपने बच्चों का खाता कैसे खुलवा सकते हैं।
आप घर बैठे ही पहला कदम और पहली उड़ान खाता खुलवा सकते हैं-
- इसके लिए सबसे पहले आपको एसबीआई की वेबसाइट (sbi.co.in) पर जाना होगा। इसके पर्सनल बैंकिंग पर क्लिक करें।
- यहां अकाउंट्स टैब पर क्लिक कर सेविंग अकाउंट ऑफ माइनर्स का विकल्प चुनें।
- इसके बाद अप्लाई नाउ पर क्लिक करें।
- अब आपको डिजिटल और इंस्टा सेविंग खाते का एक पॉप अप फीचर्स दिखाई देगा और ओपन डिजिटल अकाउंट का विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
- इसके बाद अप्लाय पर क्लिक करें और खाता खोलने के लिए अपनी पूरी जानकारी दर्ज करें।
इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक बार बैंक के ब्रांच में जाना जरूरी है। इसके अलावा आप ऑफलाइन तरीके से एसबीआई की ब्रांच में जाकर खाता खोल सकते हैं।
मालूम हो कि एसबीआई म्यूचुअल फंड (एमएफ) ने कहा कि उसका संपत्ति आधार मार्च तिमाही में पांच लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है और वह यह उपलब्धि हासिल करने वाली देश की पहली म्यूचुअल फंड कंपनी है। एसबीआई एमएफ ने एक बयान में कहा कि उसकी औसत प्रबंधन अधीन परिसंपत्ति 2020-21 में 35 प्रतिशत बढ़कर 5.04 लाख करोड़ रुपये रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 3.73 लाख करोड़ रुपये थी। दिसंबर तिमाही में एसबीआई एमएफ का संपत्ति आधार 4.56 लाख करोड़ रुपये था।