फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तान में घटी अजीबोगरीब घटना, अचानक गायब हुआ समुद्र में बना द्वीप

Mon, 15 Jul 2019 12:31 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Mon, 15 Jul 2019 12:31 PM IST
विज्ञापन
Zalzala Koh Pakistan Island Disappears suddenly near the city of Gwadar
पाकिस्तान आइलैंड - फोटो : National Institute of Oceanography Pakistan

दुनिया में कई अजीबोगरीब घटनाएं घटती हैं, जो कभी-कभी लोगों को हैरान कर देती हैं। एक ऐसी ही घटना पाकिस्तान में भी घटी है। दरअसल, यहां ग्वादर के समुद्र के पास बना एक द्वीप रातों-रात अचानक गायब हो गया। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना, वो हैरान हुए बिना नहीं रहा। 

Zalzala Koh Pakistan Island Disappears suddenly near the city of Gwadar
पाकिस्तान आइलैंड - फोटो : NASA

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2013 में पाकिस्तान में आए भयानक भूकंप के बाद यह द्वीप पहली बार सामने आया था, लेकिन छह साल के बाद यह फिर रहस्यमयी तरीके से गायब हो गया। 

Zalzala Koh Pakistan Island Disappears suddenly near the city of Gwadar
पाकिस्तान आइलैंड - फोटो : Social media

अंडे के आकार का यह द्वीप करीब 295 फीट लंबा और 130 फीट चौड़ा था, जबकि समुद्र से इसकी ऊंचाई करीब 60 फीट थी। लोगों ने इसका नाम 'जलजला कोह' रखा था, जिसका मतलब होता है 'भूकंप का पहाड़'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Zalzala Koh Pakistan Island Disappears suddenly near the city of Gwadar
पाकिस्तान आइलैंड - फोटो : Social media

वैज्ञानिकों के मुताबिक, भूकंप के दौरान टेक्टोनिक प्लेट्स के टकराने से इस द्वीप का निर्माण हुआ था। जब लोगों ने बीच समुद्र में इस द्वीप को पहली बार देखा था तो वो समझ नहीं पाए थे कि आखिर अचानक यह द्वीप कहां से आ गया। बाद में जब लोग नाव के सहारे द्वीप पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि वहां बहुत ही कीचड़, रेत और पत्थर हैं। साथ ही वहां मीथेन गैस भी कहीं-कहीं से निकल रही थी। 

विज्ञापन
Zalzala Koh Pakistan Island Disappears suddenly near the city of Gwadar
पाकिस्तान आइलैंड - फोटो : NASA

अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिसमें द्वीप कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। यानी कि वो अचानक गायब हो गया है। हालांकि पाकिस्तान में रहने वाले कुछ लोगों का कहना है कि 60-70 साल पहले भी ऐसी ही एक घटना घटी थी, जिसमें एक द्वीप का निर्माण हुआ था और फिर वो अचानक गायब हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed