Year Ender 2022: एलियन पर आई अब तक की सबसे बड़ी खबर, अमेरिका के खुलासे से हड़कंप, जानिए क्या है चीन से संबंध
अमेरिकी खुफिया एजेंसियों ने एलियन के बारे में इस साल चौंकाने वाला खुलासा किया जिसके बारे में जानकर आप हैरत में पड़ जाएंगे। एजेंसियों के मुताबिक, यूएफओ (UFO) या एलियंस (Aliens) नहीं हैं। अमेरिकी रक्षा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यूएफओ सिर्फ विदेशी सर्विलांस ऑपरेशन या हवा में तैरने वाली चीजें हैं। अमेरिकी सरकार ने अब यूएफओ को यूएपी नाम दिया है।
अमेरिका अधिकारियों ने कहा है कि कई यूएपी घटनाओं की पहचान आधिकारिक तौर पर सामान्य चीनी सर्विलांस ड्रोन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि चीन ने पहले अमेरिकी एडवांस फाइटर प्लेन की योजना की चोरी की थी और अब वह अमेरिकी पायलटों को कैसे ट्रेनिंग दी जाती है यह जानना चाहता है।
Optical Illusion: इस तस्वीर में छिपा है खतरनाक शेर, जीनियस हैं तो 11 सेकेंड के अंदर ढूंढकर दिखाइए
अधिकारियों ने यह भी बताया गया है कि सेना के विमानों ने यूएपी को फिजिक्स के नियमों के विपरीत चलते देखा था। उनकी तरफ से बताया गया कि यह नजर का धोखा या ऑप्टिकल इल्यूजन हो सकता है। अमेरिकी नौसेना के एक विमान द्वारा रिकॉर्ड किया GOFAST नाम का एक वीडियो भी शामिल है। साल 2018 में यह वीडियो लीक हो गया था।
अधिकारियों ने कहा कि GOFAST वीडियो को इस तरह रिकॉर्ड किया गया था कि उससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उनका कहना है कि उस वस्तु की स्पीड 48 किमी/घंटे से अधिक नहीं थी। अमेरिकी रक्षा विभाग की खुफिया एजेंसियों ने इस नई रिपोर्ट में कई घटनाओं के बारे में बताया है। इसमें 2004 से लेकर 2021 के बीच अमेरिकी सरकार द्वारा रिपोर्ट की गई 144 यूएपी की घटनाओं के बारे में जानकारी दी गई है।