{"_id":"5cca90a2bdec22076c4ebf7a","slug":"worlds-strange-women-in-world","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इन अजीबो-गरीब महिलाओं के बारे में सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
इन अजीबो-गरीब महिलाओं के बारे में सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग
Thu, 02 May 2019 04:22 PM IST
Ayush Jha
फीचर टीम, अमर उजाला
फीचर टीम, अमर उजाला
Published by: Ayush Jha
Updated Thu, 02 May 2019 04:22 PM IST
विज्ञापन
अजीबो- गरीब महिलाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दुनिया में कई ऐसे लोग हैं, जो अपने अजीबो-गरीब शौक के लिए विश्व विख्यात हैं, इनमें से अधिकतर लोगों के ये अजीबो-गरीब शौक गिनीस बुक ऑफ वर्ल्ड में दर्ज है। आज हम आपको उन अजीबोगरीब महिलाओं के बारे में बताने जा रहे है जिन्होने अपने शौक के कारण खूब सुर्खियां बटोरी है।
एलीना
इस सूची में पहला नाम आता है रूस की एलीना का जिनकी उम्र 35 वर्ष है। एलीना ने अपने नाखूनों से खूब चर्चा बटोरी है। आपको बता दे कि ऐलिना ने अपने नाखूनों का नाम बेबी रखा है। इस नाम रखने के पीछे एक खास वजह है वे अपने नाखूनों की देखभाल बिल्कुल अपने बच्चे की तरह करती है। इनके नाखून की लंबाई 4.7 इंच है। जब इतने बड़े नाखूनों के रहस्य के बारे में इनसे पूछा गया तो उन्होने बताया की पिछले पांच सालों में इन्होने अपने नाखूनों नही काटा और इन नाखूनों को मजबूत बनाने के लिए एलीना ने कई विटामिन की गोलियां भी खाई हैं।
नतालिया पार्त्यका
नतालिया पार्त्यका दुनिया की एक मशहूर टेनिस प्लेयर है, इनका नाम इस सूची में इसलिए है क्योंकि यह एथलीट सामान्य खिलाड़ियों से बिल्कुल अलग है। नतालिया के जन्म से ही दायां हाथ और कोहनी नही है। बिना हाथ के ही उन्होंने कई ओलंपिक में गोल्ड मेडल अपने नाम किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ओफेलिया वैनिटी
क्या आपने कभी ऐसी लड़की के बारे में सुना है जिसने अपने आपको ह्यूमन बार्बी डॉल की तरह दिखनें के लिए खुद के शरीर के ऊपर 40 से ज्यादा सर्जरी करवाई और 22 लाख रुपए खर्च कर दिए। इस लड़की का नाम है ओफेलिया वैनिटी। इन्होंने बताया की वो हमेशा से बार्बी जैसी दिखना चाहती थीं, जिसके लिए ओफेलिया ने साल 2009 में पहली बार उन्होंने अपने चेहरे पर कई इंजेक्शन लगवाया, इसके बाद इंजेक्शन लगाने का यह काम उन्होंने नियमित रुप से शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि करीब चार साल के अंदर उन्होंने अपने होंठ, आंख, नाक और चेहरे पर काफी बार इंजेक्शन लगाए और इनकी सर्जरी भी करवाई।
विज्ञापन
डोनाविया वोकर
फ्लोरीडा की रहने वाली डोनाविया वोकर बिना हाथों के पैदा हुई, लेकिन इसके हाथ न होने के बावजूद यह दुनिया के लिए एक मिसाल बन गई है। वे अपने सारे कामों को अपने पैरों से ही कर लेती है। ये बहादुर लड़की अपने देश की सेना में शामिल होना चाहती है। इनकी इसी बहादुरी के कारण इनका नाम इस सूची में दर्ज है।