World Smallest School: आपने दुनिया के बड़े-बड़े स्कूलों के नाम तो जरूर सुने होंगे, लेकिन क्या आप दुनिया के सबसे छोटे स्कूल के बारे में जानते हैं। शायद ही लोग इसके बारे में ज्यादा जानते होंगे। ऐसे में आइए आज हम आपका एक ऐसे स्कूल के बारे में बताते हैं, जहां न घंटी की आवाज हो, न बच्चों की भीड़ और न ही क्लासरूम में शोर-शराबा। एक ऐसा स्कूल, जहां पूरी कक्षा में सिर्फ एक ही छात्र हो, सुनने में भले अजीब लगे, लेकिन यह हकीकत है। दुनिया में एक ऐसा अनोखा स्कूल भी मौजूद रहा है, जिसे “सबसे छोटा स्कूल” कहा जाता है।
2 of 5
सबसे छोटा स्कूल
- फोटो : adobe stock
सबसे छोटा स्कूल
इटली के खूबसूरत शहर तुरिन के पास, पहाड़ों की गोद में बसा यह छोटा सा स्कूल 'अल्पेट प्राइमरी स्कूल' अपनी अनोखी कहानी के कारण दुनियाभर में चर्चा का विषय बना। यहां पढ़ने वाली इकलौती छात्रा थीं सोफिया विवोला, जो उस समय तीसरी कक्षा में थीं। उनकी पढ़ाई के लिए स्कूल में सिर्फ एक ही शिक्षिका मौजूद थीं, इसाबेल। यह मामला साल 2014 के आसपास सामने आया था, जिसने लोगों को हैरान कर दिया।
3 of 5
अकेला महसूस करती थीं सोफिया
- फोटो : adobestock
अकेला महसूस करती थीं सोफिया
जहां आम स्कूलों में बच्चों की चहल-पहल, दोस्ती और खेलकूद का माहौल होता है, वहीं सोफिया की क्लास बिल्कुल अलग थी। पूरी कक्षा में सिर्फ एक छात्रा होने के कारण उन्हें कई बार अकेलापन महसूस होता था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि खाली पड़ी कुर्सियों को देखकर अजीब सा एहसास होता था। इस कमी को दूर करने के लिए वह अपने पास वाली सीट पर जैकेट रख देती थीं, ताकि उन्हें लगे कि कोई और भी उनके साथ बैठा है।
4 of 5
खूबसूरत प्राकृतिक माहौल
- फोटो : Adobe
खूबसूरत प्राकृतिक माहौल
हालांकि, इस स्कूल की एक खास बात इसका खूबसूरत प्राकृतिक माहौल था। चारों ओर फैली हरियाली और पहाड़ इस जगह को बेहद शांत और सुकून भरा बनाते थे। पढ़ाई खत्म होने के बाद सोफिया अक्सर अपनी टीचर या परिवार के साथ आसपास के पहाड़ों में घूमने निकल जाती थीं।
5 of 5
अनोखा स्कूल
- फोटो : Adobe
जब इस अनोखे स्कूल की कहानी दुनिया के सामने आई, तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो गया कि एक पूरा स्कूल सिर्फ एक बच्चे के लिए चलाया जा सकता है। इसी वजह से अल्पेट प्राइमरी स्कूल को दुनिया का सबसे छोटा स्कूल कहा जाने लगा। यह कहानी आज भी इस बात की मिसाल है कि शिक्षा का महत्व कभी कम नहीं होता, चाहे छात्र एक हो या हजार, सीखने की कोशिश ही सबसे बड़ी बात होती है।
Viral Video: अचानक आए प्लेन ने उड़ा दिए पैराशूट के परखच्चे, हवा में ऐसे बचाई पैराग्लाइडर ने अपनी जान
Ajab Gajab: दवा समझकर एयरपॉड्स खा गई महिला, पेट से आती आवाज सुनकर उड़े होश
El Nino Alert: वैज्ञानिकों की चेतावनी, दुनिया में पड़ सकती है भीषण गर्मी, प्रशांत महासागर में ऐसा क्या हो रहा?