फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mysterious Places: दुनिया की सबसे रहस्यमयी जगहें, आज तक नहीं सुलझाई जा सकीं पहेली, वैज्ञानिक भी हैं हैरान

Fri, 01 Sep 2023 12:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Fri, 01 Sep 2023 12:46 PM IST
विज्ञापन
worlds mysterious places no one knows the mystery behind these
worlds mysterious places - फोटो : istock

Mysterious Places: दुनिया में कई रहस्यमयी जगहें हैं, जिनसे आज तक वैज्ञानिक भी पर्दा नहीं उठा पाए हैं। इनमें कई जगहें भूतों की वजह से, तो कई एलियंस के कारण रहस्यमयी मानी जाती है। दुनिया में कई जगहें खूबसूरती के साथ ही बेहद रहस्यमयी हैं। आज हम आपको आज दुनिया की पांच ऐसी जगहों के बारे में बताते हैं, जो बेहद रहस्यमयी हैं। 



स्टोनहेंज, इंग्लैंड 

इंग्लैंज में स्टोनहेंज स्थित है, जो रहस्यों से भरा हुआ है। यह जगह करीब 5000 साल पुरानी है। लोगों का मानना है कि यह यूनिक ब्लूस्टोन वस्तु से बना विशाल मेगालिथ पत्थरों का एक गोलाकार समूह है। इंग्लैंड में स्टोनहेंज ऐसा पर्यटन स्थल है, जो सबसे अधिक लोकप्रिय भी है। दुनियाभर के हजारों पर्यटक स्टोनहेंज के अद्भुत पत्थरों को देखने आते हैं। यह बेल्स से करीब 322 किलोमीटर दूर स्थित है। स्टोनहेंज के इन चट्टानों के पीछे एक रहस्य छिपा है। इस रहस्य को लेकर लोग कई तरह के दावे करते हैं। लेकिन इस रहस्य का पता आज तक कोई नहीं लगा पाया। 
 

worlds mysterious places no one knows the mystery behind these
worlds mysterious places - फोटो : istock

स्टोनहेंज की 23 फीट विशालकाय चट्टानों को ऊंचा खड़ा करने के बाद एक गोलाकार आकार दिया गया है। वैज्ञानिकों मानते हैं कि लगभग 3000 से 2000 ईसा पूर्व के बीच इसको बनाया गया होगा। ऐसे में यह सबसे बड़ा सवाल है कि जब उस दौरान किसी प्रकार की वैज्ञानिक उन्नति नहीं हुई थी? तो इन विशालकाय चट्टानों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर कैसे ले जाया गया और उन्हें यह आकार कैसे दिया गया। 
 

worlds mysterious places no one knows the mystery behind these
worlds mysterious places - फोटो : iStock

उलुरु, ऑस्ट्रेलिया 

उलुरु (एयर्स रॉक) ऑस्ट्रेलिया में एक साहसिक स्ट्रीक है और पर्यटकों के लिए आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं। उलुरु बलुआ पत्थर की चट्टान का एक विशाल खंड है। यह कछुए के ऊपरी खोल की तरह नजर आताहै। बताया जाता है कि यहां पर ऑस्ट्रेलियाई आदिवासी रहते हैं। यह पहाड़ी सुबह से लेकर शाम तक कई बार अपना रंग बदलती है। यह दुनिया की इकलौती पहाड़ी है जो अपना रंग बदलती है। इसके बारे में कहा जाता है कि 50 करोड़ साल पुरानी पहाड़ी है। ऐसा क्यों होता इस राज का पता आज तक नहीं चल पाया है।

Earth Like Exoplanets: धरती जैसे हैं ये आठ ग्रह, भविष्य में बन सकते हैं इंसान का दूसरा घर, जानिए इनके बारे में

विज्ञापन
विज्ञापन
worlds mysterious places no one knows the mystery behind these
worlds mysterious places - फोटो : iStock

रोसवेल, अमेरिका

अमेरिका के न्यू मैक्सिको में स्थित रोसवेल एलियन कॉन्सपिरेसी थ्योरीज का हब है। यह छोटा सा अमेरिकी शहर 1947 में दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान खेत में काम करने वाले लोगों ने स्थानीय अधिकारियों को बताया था कि एक उड़न तश्तरी (UFO) का दुर्घटना हुआ है जिसका मलबा पड़ा है। तब से लेकर अब तक सवाल बना हुआ है कि क्या सच में एलियंस हैं? लेकिन आज तक इस रहस्य ले पर्दा नहीं उठ पाया है।

Gold Planet: इस ग्रह पर धरती की पूरी दौलत से ज्यादा है सोना, हर शख्स बन सकता है अरबपति

विज्ञापन
worlds mysterious places no one knows the mystery behind these
worlds mysterious places - फोटो : Twitter
कोडिन्ही, भारत

दुनिया की तरह भारत में भी कई रहस्यमयी जगहें हैं जिसमें केरल का एक छोटा सा गांव कोडिन्ही भी शामिल है। इस गांव में करीब सैकड़ों परिवार रहते हैं। माना जाता है कि दुनिया का एकलौता गांव है जहां पर जुड़वां बच्चे हैं। इस गांव में करीब दौ सौ जुड़वां बच्चे हैं। इसके पीछे का रहस्य क्या है आजतक कोई भी डॉक्टर या वैज्ञानिक नहीं पता लगा पाया। 
 

Sun Facts: सूर्य से जुड़े चौंकाने वाले रहस्य, जिनके बारे में शायद ही जानते होंगे आप


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed