{"_id":"5d52bd3f8ebc3e6ccf655052","slug":"worlds-most-mysterious-book-voynich-manuscript-language-unable-to-decode","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब, जिसे आज तक नहीं पढ़ पाया कोई","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब, जिसे आज तक नहीं पढ़ पाया कोई
यह दुनिया रहस्यों से भरी पड़ी है। कुछ रहस्यों को तो इंसानों ने सुलझाने में सफलता हासिल कर ली है, लेकिन आज भी दुनिया में ऐसे कई रहस्य मौजूद हैं, जिन्हें सुलझाना लगभग नामुमकिन है। एक ऐसा ही रहस्य है 240 पन्नों की एक किताब, जिसके बारे में कहा जाता है कि इसे आज तक कोई भी पढ़ नहीं पाया है।
2 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट
- फोटो : Social media
इतिहासकारों के मुताबिक, यह रहस्यमय किताब 600 साल पुरानी है। कार्बन डेटिंग से पता चला है कि इसे 15वीं सदी में लिखा गया है। इस किताब को हाथ से लिखा गया है, लेकिन क्या लिखा हुआ है और कौन सी भाषा में लिखा हुआ है, यह आज तक कोई नहीं समझ पाया है।
3 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट
- फोटो : Social media
यह किताब एक अनसुलझी पहेली की तरह है। इसे 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' नाम दिया गया है। इस किताब में इंसानों से लेकर पेड़-पौधों तक के कई चित्र बनाए गए हैं, लेकिन इसमें सबसे हैरानी की बात तो ये है कि किताब में कुछ ऐसे भी पेड़-पौधों के चित्र बनाए गए हैं, जो धरती पर मौजूद किसी भी पेड़-पौधे से मेल नहीं खाते।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट
- फोटो : Social media
इस किताब का नाम 'वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट' इटली के एक बुक डीलर विलफ्रीड वॉयनिक के नाम पर रखा गया है। माना जाता है कि उन्होंने ही इस रहस्यमय किताब को साल 1912 में कहीं से खरीदा था।
विज्ञापन
5 of 6
दुनिया की सबसे रहस्यमय किताब वॉयनिक मैनुस्क्रिप्ट
- फोटो : Social media
कहा जाता है कि इस रहस्यमय किताब में कई पन्ने हुआ करते थे, लेकिन समय के साथ इसके कई पन्ने खराब हो गए। फिलहाल इसमें सिर्फ 240 पन्ने ही बचे हैं। इस किताब के बारे में कुछ खास तो पता नहीं चल पाया है, लेकिन इतना जरूर पता चला है कि किताब में लिखे गए कुछ शब्द लैटिन और जर्मन भाषा में हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।