फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया के मुरीद हुए BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली, बोले-निर्भीक होकर बल्लेबाजी करना काबिले तारीफ

Thu, 12 Dec 2019 05:54 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 12 Dec 2019 05:54 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly lauds Team India for fearless batting against west indies
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को संपन्न टी-20 सीरीज में बेखौफ बल्लेबाजी के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की सराहना की। भारत ने तीसरा टी-20 मैच 67 रन से जीतकर तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की।


 

Sourav Ganguly lauds Team India for fearless batting against west indies
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान गांगुली ने ट्वीट किया, 'कइयों ने सोचा होगा कि भारत ही सीरीज जीतेगा। जीत हैरानी की बात नहीं है। काबिले तारीफ है कि भारत ने जिस तरह से निर्भीक होकर बल्लेबाजी की। कोई टीम में अपनी जगह के लिए नहीं खेल रहा था, सभी जीत के इरादे से खेल रहे थे। शाबास भारत।'

Sourav Ganguly lauds Team India for fearless batting against west indies
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 240 रनों का स्कोर बनाया और उसके बाद मेहमान टीम को 8 विकेट पर 173 रनों पर रोक दिया। वेस्टइंडीज की ओर से किरोन पोलार्ड ने सबसे ज्यादा 68 रन बनाए। वहीं शिमरोन हेटमायर ने 24 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इसके बाद अब दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी जिसकी शुरुआत 15 दिसंबर से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly lauds Team India for fearless batting against west indies
रोहित-विराट - फोटो : ट्विटर

बता दें कि तीन मैचों की टी-20 सीरीज में भारत ने हैदराबाद में खेले गए पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को हराया था, जबकि दूसरे टी-20 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद सीरीज 1-1 से बराबर हो गई थी, मुंबई टी-20 दोनों टीमों के लिए निर्णायक था, जिसे भारत ने 67 रन से जीतकर सीरीज अपने नाम की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed