{"_id":"5d2b15628ebc3e6cfc5d7571","slug":"worlds-most-dangerous-and-dreadful-places","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये हैं दुनिया की पांच सबसे खतरनाक जगहें, जहां जाना खतरे से खाली नहीं","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
ये हैं दुनिया की पांच सबसे खतरनाक जगहें, जहां जाना खतरे से खाली नहीं
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सोनू शर्मा
Updated Sun, 14 Jul 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
दुनिया की खतरनाक जगहें
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ये दुनिया जितनी खूबसूरत है, उतनी ही खतरनाक भी है। वैसे आमतौर पर हर कोई सुरक्षित जगहों पर रहना या जाना पसंद करते हैं, लेकिन दुनिया में कुछ ऐसी भी जगहें हैं, जहां जाना खतरे से खाली नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खतरनाक हैं।
2 of 6
खूनी पोखर, जापान
- फोटो : Social media
ये है जापान का 'खूनी पोखर', जो यहां की सबसे प्रसिद्ध जगहों में से एक है। इस पोखर में तैरना मना है, क्योंकि इसक तापमान 194 डिग्री फारेनहाइट यानी 90 डिग्री सेल्सियस रहता है। दरअसल, इस पोखर में लोहे और नमक की मात्रा काफी होती है और इसका पानी खूनी लाल रंग का होता है। पानी की सतह से भाप वाष्पित होती रहती है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि जैसे यह नर्क का द्वार हो।
3 of 6
राम्री आइलैंड
- फोटो : Social media
म्यांमार के पास ही स्थित है राम्री द्वीप, जहां खारे पानी कि कई झीलें हैं और ये खतरनाक मगरमच्छों से भरी पड़ी हैं। कहते हैं कि द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जापानी सेना के 1000 जवान ब्रिटिश सैनिकों से बचने के लिए इस द्वीप पर पहुंच गए थे, लेकिन उनमें से अधिकतर इस आइलैंड पर रहने वाले खतरनाक मगरमच्छों का शिकार बन गए। सिर्फ 20 सैनिक ही यहां से जिंदा वापस लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रॉयल पाथ, स्पेन
- फोटो : Social media
दुनिया की सबसे खतरनाक जगहों में से एक है स्पेन का यह रॉयल पाथ। यह अलोरा नाम के एक गांव के पास जॉर्ज एल चोरो के बगल में बना हुआ है। यह खतरनाक रास्ता 300 से 900 फीट की उंचाई पर है। इसकी लंबाई 1.8 मीटर और चौड़ाई मात्र तीन फीट है। इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है, लेकिन रोमांच के शौकीन पर्यटक यहां आते रहते हैं। इस जगह से गिरकर मरने की खबरें अक्सर आती रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 6
स्नेक आइलैंड, ब्राजील
- फोटो : Social media
ब्राजील में भी एक खतरनाक जगह है, जिसे स्नेक आइलैंड यानी 'सांपों का घर' कहा जाता है। यह आइलैंड सांपों से भरा पड़ा है। यहां दुनिया के सबसे खतरनाक सांप पाये जाते हैं। ब्राजील की नेवी ने यहां लोगों के आने पर प्रतिबंध लगा रखा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।