फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   viral 2 year 10 month old karnataka girl plays 12 different taals on tabla creates record viral video

सिर्फ 2 साल की उम्र में तबले पर बजाई 12 ताल, नन्ही स्वरश्री हेगड़े ने बनाया रिकॉर्ड, हुनर देख दुनिया हैरान

Mon, 26 Oct 2026 07:43 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Mon, 26 Oct 2026 07:43 PM IST
सार

कर्नाटक की एक 2 साल 10 महीने की बच्ची ने ऐसा कमाल किया है कि उनकी दुनिया हैरान है। बच्ची इस कम्र में तबले पर 12 अलग-अलग ताल बजाया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
viral 2 year 10 month old karnataka girl plays 12 different taals on tabla creates record viral video
सिर्फ 2 साल की उम्र में तबले पर बजाई 12 ताल, नन्ही स्वरश्री हेगड़े ने बनाया रिकॉर्ड - फोटो : एक्स

विस्तार

कर्नाटक की नन्ही बच्ची स्वरश्री हेगड़े ने अपनी अद्भुत संगीत प्रतिभा से दुनिया को हैरान कर दिया है। उन्होंने सिर्फ 2 साल 10 महीने की उम्र में तबले पर 12 अलग-अलग ताल बजाया है। उनकी अद्भुत कला की वजह से उनका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। सोशल मीडिया पर उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो को देखकर लोग उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


नन्ही उंगलियों की थाप ने किया हैरान

कहा जाता है कि हुनर उम्र का मोहताज नहीं है और स्वरश्री हेगड़े ने इसको सच साबित किया है। इस उम्र में ज्यादातर बच्चे बोलना सीख रहे होते हैं और नन्हे कदमों से दुनिया को समझने की कोशिश कर रहे होते हैं। लेकिन इस उम्र में स्वरश्री तबले पर अपनी उंगलियों से लय और ताल का ऐसा जादू बिखेरती हैं कि देखने वाले हैरान हो जाते हैं।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में स्वरश्री बेहद सहज अंदाज में तबला बजाती दिख रही हैं। उनकी छोटी-छोटी उंगलियों की थाप और ताल के साथ उनका तालमेल लोगों का ध्यान खींच रहा है। इतनी कम उम्र में संगीत के प्रति उनकी रुचि और वाद्य यंत्र पर उनकी पकड़ देखकर हर कोई हैरान है और लोग इसे असाधारण प्रतिभा बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





इस्राइल के प्रधानमंत्री को कितना मिलता है वेतन? नेतन्याहू से ज्यादा इस शख्स को मिलती है सैलरी


12 अलग-अलग ताल बजाकर बनाया रिकॉर्ड

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट में बताया गया है कि स्वरश्री हेगड़े ने सिर्फ 2 साल 10 महीने की उम्र में तबले पर 12 अलग-अलग ताल बजाकर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि बाद उनकी प्रतिभा को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

वायरल वीडियो: मेहनत की कमाई से खरीदी कार, कुछ घंटों में हुआ ऐसा हाल; वीडियो देख भड़के लोग

बताया गया है कि स्वरश्री कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर की रहने वाली हैं। इतनी छोटी उम्र में संगीत के क्षेत्र में उनकी इस उपलब्धि को लोग पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात मान रहे हैं। कई लोगों ने उनके हुनर की तारीफ की है और इसे ईश्वर का आशीर्वाद बताया है। कुछ लोगों ने उनकी प्रतिभा को अविश्वसनीय बताया है। लोगों ने देवी सरस्वती का आशीर्वाद बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed