दुनिया में कई ऐसे देश हैं जो विदेशियों को आसानी से नागरिकता दे देते हैं, लेकिन कई ऐसे देश भी हैं जहां की नागरिकता लेना बेहद कठिन काम है। इन देशों में चीन, भूटान और जापान जैसे देश मुख्य रूप से शामिल हैं। विदेश में नौकरी करने वाले सोचते हैं कि जिस देश में वह रहे हैं उन्हें वहां की नागरिकता मिल जाए। आईए जानते हैं उन देशों के बारे में जहां की नागरिकता लेना बेहद मुश्किल है।
अजब-गजब: दुनिया के वो देश जहां की नागरिकता पाना है सबसे कठिन, जानिए उन दशों के बारे में...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्विट्जरलैंड
स्विट्जरलैंड ने जनवरी 2018 में एक नया कानून बनाया था जिसके मुताबिक स्विट्जरलैंड के बर्फीले आल्प्स में घर बनाने के लिए आपको यहां पर 10 साल तक रहना होगा। इसके साथ ही आपके पास सी परमिट वर्किंग परमिट होना जरूरी है। सी परमिट से ही स्विट्जरलैंड में रहने की इजाजत मिलती है। यूरोपीय संघ के नागरिकों, यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के देश के लोगों, अमेरिकी नागरिकों और कनाडाई लोगों को यहां की नागरिकता लेने के लिए स्विट्जरलैंड में लगातार पांच साल रहने की जरूरत होती है, तो वहीं दूसरे देशों के लोगों के लिए 10 साल तक वहां रहना पड़ता है।
जापान
जापान में विदेशियों को नागरिकता लेने के लिए एक लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। अगर आप जापान की नागरिकता लेना चाहते हैं, तो आपको कम से कम वहां पर पांच साल तक रहना होगा। इसके अलावा वहां के न्याय मंत्री से इजाजत लेनी होगी। नागरिकता लेने के लिए कई सारी कागजी कार्रवाई करनी होती है जिसमें 6-12 महीनों की लंबी प्रक्रिया लगती है।
जर्मनी
जर्मनी की नागरिकता लेना बेहद कठिन है। अगर आप किसी अन्य यूरोपीय संघ के देश के रहने वाले नहीं है। विदेशी नागरिकों को जर्मन नागरिकता पाने के लिए जर्मन भाषा की योग्यता, राजनीतिक सिस्टम और वहां के समाज के बारे में जानकारी होना बेहद आवश्यक है। वहां की नागरिकता के लिए आवेदन करने वालों के लिए यह दिखाना होगा कि उनके वहां रहने के लिए कमाई का स्त्रोत है और उन्होंने राष्ट्रीय पेंशन योजना में योगदान भी दिया है। जर्मनी की नागरिकता पाने के लिए देश में कम से कम आठ साल रहना जरूरी है। अगर आवेदकों ने योग्यता परीक्षा पास की है तो उन्हें 7 साल रहना होगा। इसके अलावा पिछले देश की नागरिकता छोड़नी होगी।
दुनिया में वेटिकन सिटी सबसे छोटा देश है। 2019 की जनगणना के मुताबिक, यहां पर 825 लोग रहते हैं। यहां कि नागरिकता लेना सबसे कठिन है। अगर आप वेटिकन सिटी या रोम में रहने वाले कार्डिनल हैं, होली सी हैं या आप कैथोलिक चर्च के लिए वेटिकन सिटी में एक कार्यकर्ता हैं। तभी आपको यहां की नागरिकता मिल सकती है।