अब तक दुनिया की सबसे बड़ी 'नमक की गुफा' ईरान की 3N गुफा कहलाई जाती थी। ये वहां के केशम आईलैंड के दक्षिणी हिस्से में थी, लेकिन अब एक और नई गुफा इजरायल में खोजी गई है। इजरायल में 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं ने दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा खोज निकाली है। ये 10 किमी (6.2 मील) लंबी गुफा मृत सागर के पास माउंट सोडोम के पहाड़ों में मिली है।
सबसे लंबी नमक की गुफा खोजने की जानकारी 28 मार्च को येरूशलम की हिब्रू यूनिवर्सिटी के खोजकर्ताओं ने दी है। यूनिवर्सिटी ने बयान जारी कर कहा कि माउंट सोडोम इजरायल का सबसे लंबा पहाड़ है। यहां मिली गुफा का नाम मलहम (Malham Cave) है। यह मृत सागर के दक्षिण पश्चिम कोने तक फैली है। इससे पहले ईरान में दुनिया की सबसे लंबी नमक की गुफा होने का रिकॉर्ड था।
इजरायली गुफा खोजकर्ता क्लब और बुल्गारिया के सोफिया स्पेलियो क्लब ने इजरायल समेत 9 देशों के 88 खोजकर्ताओं के साथ गुफा का मानचित्रण पूरा किया है। इस गुफा की इसकी छत से नमक के टुकड़े लटके हैं। जो धातु की तरह चमकते हैं, इनसे बूंद बूंद कर खारा पानी भी रिसता है। 80 खोजकर्ताओं के समूह ने इस गुफा की लंबाई मापने की मैपिंग का काम किया।
4 of 8
- फोटो : Hebrew Unviersity
2006 में शोधकर्ताओं ने दक्षिण ईरान के केशम आईलैंड में स्थित एन3 गुफा की खोज करके, उसका 6 किलोमीटर का नक्शा बनाया। इसके बाद इसे ही दुनिया में नमक की सबसे बड़ी नमक की गुफा के रूप में पहचान मिली।
5 of 8
- फोटो : Hebrew Unviersity
नमक की गुफा का संकेत दीवारों पर मौजूद पानी में नमक के स्वाद से मिला था। जंगल में बारिश के दौरान नमक चट्टानों की दरारों से रिसकर छोटी-छोटी गुफाओं के आकार में ढलता है। बहकर मृत सागर के पास पहुंच जाता है। फ्रम्किन जिस दौरान नक्शा तैयार कर रहे थे, तब भी गुफाओं का आकार बदल रहा था।