{"_id":"6ad8bad02e775d735906a2bc","slug":"indian-railway-train-fire-lighting-fine-railway-rules-worship-puja-2026-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चलती ट्रेन में जलाया दीपक, फोड़ा नारियल और की आरती! महिला के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
चलती ट्रेन में जलाया दीपक, फोड़ा नारियल और की आरती! महिला के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
Wed, 21 Oct 2026 06:45 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:45 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक ट्रेन का वीडियो वायरल हो रहा है। इसने लोगों के बीच बहस छेड़ दी है। वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन में एक महिला दीया जलाकर पूजा कर रही है।
विज्ञापन
चलती ट्रेन में जलाया दीपक, फोड़ा नारियल और की आरती! महिला के वायरल वीडियो ने मचाया बवाल, इंटरनेट पर छिड़ी बहस
- फोटो : एक्स
विस्तार
वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। इसमें एक महिला ट्रेन के भीतर पूजा-पाठ करती दिख रही है। वीडियो में दिख रहा है कि महिला नारियल फोड़ती है और दीया-धूप जलाती है। लोगों का सवाल है कि ट्रेन में सिगरेट पीने पर रोक है, तो अगर कोई दीया जलाता है, तो कितना जुर्माना लग सकता है। क्या रेलवे के नियम सभी यात्रियों पर लागू होते हैं?
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल दिख रही घटना कब और कहां की है इसकी जानकारी नहीं है। लेकिन ट्रेन में यात्रियों की सुरक्षा का महत्व है। ट्रेन में दीया और धूप कितना सुरक्षित है? एक ट्रेन में सैकड़ों लोग यात्रा करते है। इसलिए आग जलाना और धुआं वाली चीजों से खतरा हो सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि महिला ने सीट पर ही देवी की फोटो रखी हुई है। उनके सामने लड्डू चढ़ाए हैं। धूप और दीया जलाकर आरती कर रही है और नारियल भी फोड़ती है। बगल की सीट पर बैठा कोई यात्री घटना को कैमरे में कैद कर रहा है।
विज्ञापन
दीया और जलती धूप से आसपास रखे सामान या कपड़ों में आग सकती है, जिससे बड़ा हादसा हो सकता है। इसलिए ट्रेन में इन सभी चीजों से बचना चाहिए, क्योंकि इससे सैकड़ों यात्रियों की जान खतरे में पड़ सकती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि धार्मिक आस्था अपनी जगह है, लेकिन उसके साथ सुरक्षा का ध्यान रखना भी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
472 करोड़ का फैंटेसी ब्रेसियर पहनकर चर्चा में आई ये एक्ट्रेस, ये हैं दुनिया के 5 सबसे महंगे ब्लाउज
ट्रेन में आग जलाने पर लगता है इतना जुर्माना
रेलवे अधिनियम, 1989 की धारा 164 के तहत नियमों का उल्लंघन कर ट्रेन में खतरनाक सामान लेकर जाना दंडनीय अपराध है। इस मामले में कोई दोषी पाया जाता है, तो तीन साल तक की जेल, 1,000 रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजाएं दी जा सकती हैं। हालांकि, ट्रेन में दीया जलाने की घटना पर यह धारा लागू होगी या नहीं, यह परिस्थितियों और संबंधित नियमों के आधार पर निर्भर है। सिर्फ दीया जलाने की घटना के आधार पर इस धारा के तहत कार्रवाई या सजा होना निश्चित नहीं है।
चलती ट्रेन में जलाया दीपक और की आरती महिला के पूजा का वीडियो हुआ वायरल https://t.co/LjuZyOj4yQ
— DHARMENDRA SINGH (@iDharmksingh) October 21, 2026