{"_id":"6ad98c672949fe16d402f4ae","slug":"thief-steals-fake-gold-chain-womans-reaction-goes-viral-2026-10-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सोने की समझकर नकली चेन लूट ले गया चोर, जब महिला को पता चली ये बात तो नहीं रुकी हंसी","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
सोने की समझकर नकली चेन लूट ले गया चोर, जब महिला को पता चली ये बात तो नहीं रुकी हंसी
Thu, 22 Oct 2026 09:40 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 22 Oct 2026 09:40 AM IST
सार
Viral Video: सोशल मीडिया पर एक सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बदमाश महिला के गले से चेन खींचकर भाग जाता है। लेकिन महिला को जब पता चलता है कि उसकी चेन नकली थी, तो वह घबराने के बजाय हंसने लगती है। महिला का यह रिएक्शन लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
विज्ञापन
महिला के गले से चेन खींचकर भागा बदमाश
- फोटो : एक्स@gharkekalesh
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं, जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। कभी किसी की अजीब हरकत चर्चा में आ जाती है, तो कभी कोई घटना लोगों को हंसने पर मजबूर कर देती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों का ध्यान खींच रहा है। इसमें एक बदमाश महिला के गले से चेन छीनकर भाग जाता है, लेकिन उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि जिस चेन को वह सोने का समझकर लूट रहा है, वह नकली है। इस घटना में महिला का रिएक्शन देखने लायक है।
विज्ञापन
महिला के गले से चेन खींचकर भागा बदमाश
वायरल हो रहे सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला कुछ लोगों के साथ खड़ी है। आसपास का माहौल सामान्य नजर आता है। तभी हेलमेट पहने एक शख्स वहां पहुंचता है। वह मौका देखकर महिला के पीछे आता है और अचानक उसके गले से चेन खींच लेता है। इसके बाद वह बिना देर किए वहां से भाग जाता है। अचानक हुई इस घटना से महिला चौंक जाती है। आमतौर पर ऐसी वारदात के बाद लोग घबरा जाते हैं और शोर मचाकर मदद मांगते हैं। लेकिन इस वीडियो में आगे जो होता है, वह लोगों को हंसने पर मजबूर कर रहा है।
विज्ञापन
Chain snatcher runs away with a fake gold chain as a woman bursts out laughing after the theft. https://t.co/bm8uLlT4By
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 19, 2026
विज्ञापन
नकली निकली चेन, महिला की नहीं रुकी हंसी
चेन छिनने के बाद महिला को याद आता है कि उसने जो चेन पहन रखी थी, वह असली सोने की नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल जूलरी थी। इसके बाद महिला परेशान होने के बजाय हंसने लगती है। वह आसपास मौजूद लोगों को भी बताती है कि उसकी चेन नकली थी। यही वजह है कि इस वीडियो को देखकर लोग मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। जिस चेन को बदमाश कीमती समझकर ले भागा, उसकी असलियत जानकर महिला को ही हंसी आ गई। हालांकि, वीडियो में चेन की असली कीमत या बदमाश के पकड़े जाने की कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।
सोशल मीडिया पर लोगों ने लिए मजे
यह वीडियो एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स चोर की इस हरकत पर मजे ले रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बदमाश को लगा होगा कि उसने बड़ी लूट कर ली, लेकिन उसके हाथ नकली चेन लगी। एक यूजर ने मजाक में लिखा कि चोर की सारी मेहनत बेकार चली गई। वहीं, एक अन्य यूजर ने 300 रुपये की चेन के लिए अपना करियर दांव पर लगाने वाली बात कहकर चुटकी ली। फिलहाल, महिला का यह बेफिक्र अंदाज और नकली चेन वाली बात सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।