{"_id":"5e0c47398ebc3e87c0698205","slug":"world-s-first-wearable-vegetable-garden-grows-22-vegetables-on-cloth","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया का पहला ऐसा ड्रेस, जिसमें उगाई जा सकती है 22 तरह की फल और सब्जियां","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया का पहला ऐसा ड्रेस, जिसमें उगाई जा सकती है 22 तरह की फल और सब्जियां
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Wed, 01 Jan 2020 01:01 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Wearable Vegetable Garden
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दुनिया में हमेशा कुछ न कुछ अजीबोगरीब काम होते रहते हैं। कभी लोग कबाड़ के इस्तेमाल से कुछ खास जुगाड़ बना देते हैं तो कभी लोग कपड़ों पर ही कुछ अलग तरह की कलाकारी दिखा देते हैं। कुछ इसी तरह की कलाकारी अमेरिका में हुई है। आपको जानकर ये हैरानी होगी कि यहां पर एक ऐसा गार्डन तैयार किया गया है, जिसे कपड़ो की तरह पहना जा सकता है। यह दुनिया का पहला ऐसा गार्डन है, जो एक कपड़े के रूप में है।
2 of 5
Wearable Vegetable Garden
- फोटो : Social Media
अमेरिका के दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय की प्रोफेसर और डिजाइनर अरुसिआक गेब्रियलन ने इस गार्डन को डिजाइन किया है। डिजाइनर अरुसिआक का कहना है कि 'अपना खाना खुद उगाइए।' सब्जी उगाने वाले ड्रेस को आप पहनकर कहीं भई आसानी से घूम सकते हैं। इस ड्रेस की सबसे खास बात ये है कि इसमें उगाई जाने वाली सब्जियों को आपके पेशाब से सींचा जाएगा।
3 of 5
Wearable Vegetable Garden
- फोटो : Social Media
डिजाइनर अरुसिआक का यह प्रोजेक्ट फ्रांस के बॉटनिस्ट पैट्रिक ब्लैंक के वर्टिकल गार्डन्स से इंस्पायर्ड है, जिसे मिट्टी की जरूरत नहीं पड़ती है। गार्डन वाले इस ड्रेस को तैयार करने के लिए नमी रोकने वाले कपड़े की एक परत को बनियान का आकार दिया गया है। इस ड्रेस में अरुसिआक अब तक 22 से अधिक प्रकार की सब्जियों को उगा चुकी हैं, जिसमें गोभी, गाजर, स्ट्रॉबेरी और मूंगफली तक शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Wearable Vegetable Garden
- फोटो : Social Media
अरुसिआक का यह ड्रेस एक आर्किटेक्ट के सवाल से भी प्रेरित है। उसने सवाल किया था कि भविष्य में जब मिट्टी में जल की कमी हो जाएगी, तब हम फसलों की देखभाल कैसे करेंगे? हम पौष्टिक भोजन और स्वस्थ पौधे कैसे उपजाएंगे? इन्हीं सवालों का जवाब ढूंढ़ते हुए अरुसिआक गेब्रियल इस डिजाइनर ड्रेस तक पहुंचीं।
विज्ञापन
5 of 5
Wearable Vegetable Garden
- फोटो : Social Media
हालांकि इस ड्रेस में जब पौधों में फल और सब्जियां लग जाते हैं तो इसका वजन बढ़ जाता है। वजन बढ़ जाने के बाद इसे पहनना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा इस ड्रेस में सिंचाई की जो व्यवस्था है, उसे लेकर कुछ लोग इसकी आलोचना कर सकते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।