फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Blue Hole: वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा, जानिए रहस्मयी ब्लू होल के बारे में

Wed, 01 May 2024 05:31 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 01 May 2024 05:31 PM IST
विज्ञापन
World’s deepest blue hole discovered, with hidden tunnels and caves
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा - फोटो : Freepik

Worlds Deepest Blue Hole: दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में आज भी लोगों को नहीं पता है। इन रहस्यों को जानने के लिए सालों से वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। इस दौरान वैज्ञानिक कई ऐसी खोज करते हैं, जो हैरान करने वाले होते हैं। उन्होंने अब एक बेहद दिलचस्प और चौंकाने वाली खोज की है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने दुनिया के सबसे गहरे गड्ढे को खोजा है। मेक्सिको के युकाटन प्रायद्वीप के चेतुमल खाड़ी में यह गड्ढा खोजा गया है। वैज्ञानिक ताम जा ब्लू होल नाम के इस गड्ढे की गहराई अभी तक नहीं नाप पाए हैं। लेकिन शुरुआती गणना के मुताबिक, इसकी गहराई 1380 फीट बताई गई है। 



वैज्ञानिक अभी तक इसके नीचे तक नहीं पहुंचे हैं। इससे पहले दक्षिणी चीन सागर में स्थित ड्रैगन होल के नाम सबसे गहरे गड्ढे का रिकॉर्ड था। ड्रैगन होल की गहराई 990 फीट है और इससे ताम जा ब्लू होल 390 फीट अधिक गहरा है। स्कूबा डाइवर्स ने बीते साल 6 दिसंबर को इस गड्ढे का पता लगाया था। फ्रंटियर्स इन मरीन साइंस जर्नल में इसको लेकर 29 अप्रैल को रिपोर्ट प्रकाशित की गई है। 

World’s deepest blue hole discovered, with hidden tunnels and caves
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा - फोटो : Freepik

वैज्ञानिकों ने कंडक्टिविटी, टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर तकनीक का इस्तेमाल इसकी गहराई नापने के लिए किया है। इस तकनीक से समुद्र के नीचे की सतह का रियल टाइम डेटा पता लगता है। इससे जानकारी मिली है कि यह दुनिया का सबसे गहरा ब्लू होल है। कोई गोताखोर या सबमरीन इसकी तलहटी की नहीं पहुंच पाई है। 

World’s deepest blue hole discovered, with hidden tunnels and caves
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा - फोटो : Freepik

क्या है ब्लू होल? 

टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर तकनीक से यह भी जानकारी मिली है कि 1312 फीट की गहराई में ब्लू होल से कई गुफाएं निकली हैं। सबसे खास बात यह है कि सभी आपस में जुड़ी हैं। कैरिबियन सागर की तरह ही यहां का तापमान और सैलिनिटी यानी नमक की मात्रा है। लेकिन ब्लू होल (सिंकहोल) पीन के भीतर होते हैं। जमीन के अंदर मौजूद वर्टिकल गड्ढे सुरंगों के जाल से जुड़े होते हैं या फिर कभी-कभी ऐसा नहीं होता है। 

Alien News: एलियंस हरे दिखते हैं या बैंगनी? वैज्ञानिकों ने किया हैरान करने वाला खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
World’s deepest blue hole discovered, with hidden tunnels and caves
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा - फोटो : Freepik

आमतौर पर सिंकहोल की तलहटी में लाइमस्टोन, मार्बल और जिप्सम मिलते हैं। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस गड्ढे की असली गहराई का पता लगाने में अभी और समय लग सकता है।

Planet K2-18b: पृथ्वी से ढाई गुना बड़े इस ग्रह पर हो सकते हैं एलियन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

विज्ञापन
World’s deepest blue hole discovered, with hidden tunnels and caves
वैज्ञानिकों ने खोज निकाला दुनिया का सबसे गहरा गड्ढा - फोटो : Freepik

उन्होंने बताया कि इसकी वजह यह है कि हमारे यंत्र उतनी गहराई तक नहीं जा सकते। उनका कहना है कि टेंपरेचर एंड डेप्थ प्रोफाइलर 1640 फीट तक जा सकता है, लेकिन अंडरवाटर करंट के कारण उसके केबल के टूटने का खतरा था। इसकी वजह से उसे 1380 फीट तक ही भेजा गया और फिर वापस ला लिया गया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed