फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Planet K2-18b: पृथ्वी से ढाई गुना बड़े इस ग्रह पर हो सकते हैं एलियन, वैज्ञानिकों का चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 29 Apr 2024 01:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Mon, 29 Apr 2024 01:43 PM IST
विज्ञापन
NASA James Webb Space Telescope discovered Sign Of Alien Life Found On Exoplanet K2-18b Planet
इस ग्रह पर मिले 'एलियन जीवन' के संकेत - फोटो : Istock

Planet K2-18b: क्या ब्रह्मांड में सिर्फ पृथ्वी पर जीवन है? इस सवाल का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। वर्तमान में यह जानकारी नहीं है कि पृथ्वी के बाहर कहीं जीवन है या नहीं। वैज्ञानिकों ने संभावित रूप से रहने योग्य कई बाह्यग्रहों की खोज की है। इसके साथ ही मंगल ग्रह पर माइक्रोबियल जीवन के कुछ संकेत मिले हैं, लेकिन परग्रही जीवन का कोई निश्चित सबूत नहीं मिल सका है। हालांकि, वैज्ञानिक मानते हैं कि धरती के अलावा दूसरे ग्रहों पर भी जीवन की संभावना हो सकती है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने अब एक ऐसी खोज की है, जिससे पृथ्वी के बाहर जीवन मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। 



माना जा रहा है कि अभी तक एलियन जीवन की जितनी भी खोज की गई है उनमें से यह सबसे दिलचस्प संकेत है। वैज्ञानिकों ने इसकी जांच के लिए सौर मंडल में एक दूर स्थित ग्रह की तरफ ध्यान केंद्रित कर दिया है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप की मदद से यह खोज की गई है, जिसने वैज्ञानिकों में एक नया उत्साह भर दिया है। उनके अंदर उम्मीद जगी है कि उन्हें ब्रह्मांड में किसी अन्य ग्रह पर एलियन जीवन की खोज में सफलता मिल सकती है। यूएफओ शोधकर्ता ने कहा कि एलियन की खोज जितनी अंसभव लगती है, उतनी नहीं है। 
 

NASA James Webb Space Telescope discovered Sign Of Alien Life Found On Exoplanet K2-18b Planet
इस ग्रह पर मिले 'एलियन जीवन' के संकेत - फोटो : Istock

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, वैज्ञानिकों को ग्रह के वायुमंडल में डाइमिथाइल सल्फाइड, या डीएमएस, नामक गैस के संकेत मिले हैं। नासा के विशेषज्ञों के मुताबिक, यह गैस प्रमुख रूप से समुद्री वातावरण में फाइटोप्लांकटन से निकलती है। उनका कहना है कि यह सिर्फ जीवन की प्रक्रियाओं से ही पैदा होती है। 






 

NASA James Webb Space Telescope discovered Sign Of Alien Life Found On Exoplanet K2-18b Planet
इस ग्रह पर मिले 'एलियन जीवन' के संकेत - फोटो : Istock

इस अध्ययन का नेतृत्व कैंब्रिज विश्वविद्यालय में खगोल विज्ञान संस्थान के प्रोफेसर निक्कू मधुसूदन ने किया है। उन्होंने बताया कि उनके लिए इस गैस की खोज चौंकाने वाली थी। उनका कहना है कि वह इस खोज के बाद एक सप्ताह तक सो नहीं पाए थे। निक्कू मधुसूदन के सिद्धांत के मुताबिक, K2-18b ग्रह एक हाइसीन हो सकता है। इसका मतलब यह है कि इस ग्रह पर हाइड्रोजन की पर्याप्त मात्रा के साथ ही बड़े महासागर भी हो सकते हैं। निक्कू मधुसूदन के द्वारा इस शब्द को हाइड्रोजन और महासागर की उपस्थिति की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए गढ़ा गया था। 

Highest Railway Station: भारत का सबसे ऊंचा रेलवे स्टेशन कहां स्थित है? 7 हजार फीट से ज्यादा की है ऊंचाई

विज्ञापन
विज्ञापन
NASA James Webb Space Telescope discovered Sign Of Alien Life Found On Exoplanet K2-18b Planet
इस ग्रह पर मिले 'एलियन जीवन' के संकेत - फोटो : Istock

K2-18b नाम का यह ग्रह पृथ्वी से करीब 110 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। यह इतनी ही दूरी पर स्थित अपने तारे की परिक्रमा करता है। इस खोजे गए ग्रह पर तरल पानी हो सकता है। इससे पता चलता है कि यहां पर एलियन जीवन के लिए उपयुक्त परिस्थितियां हो सकती हैं। अपनी संभावित रहने योग्य क्षमता के बाद भी  K2-18b पृथ्वी से बहुत अलग है।  इसका आयाम पृथ्वी से करीब 2.37 गुना बड़ा है, जबकि द्रव्यमान लगभग 8.92 गुना अधिक है।

Ajab-Gajab: बिक रहा 17 एकड़ में बना खूबसूरत घर, बेहतरीन लोकेशन और कीमत भी कम, फिर भी कोई नहीं रहना चाहता

विज्ञापन
NASA James Webb Space Telescope discovered Sign Of Alien Life Found On Exoplanet K2-18b Planet
इस ग्रह पर मिले 'एलियन जीवन' के संकेत - फोटो : Istock

यह एक लाल बौने तारे की परिक्रमा करता है, जो हमारे सूर्य से छोटा और धुंधला है। यह ग्रह अपनी परिक्रमा 32.9 दिनों में पूरी करता है। K2-18b की विशेषताओं के बारे में अभी तक सीमित जानकारी है। नासा के कहा है कि इस नई खोज ने वैज्ञानिकों को आगे के शोध के लिए प्रेरित किया है। इस खोज ने सिस्टम के बारे में हमारी समझ को ही बदल दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed