फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक ऐसा मंदिर, जहां मोटरसाइकिल की होती है पूजा, लाखों भक्त टेकने आते हैं माथा

Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Feb 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Know about bullet bikes worship at Rajasthan
bike tample
क्या आप यकीन करेंगे इस धरती पर ऐसे लोग भी हैं जो बुलेट बाइक की पूजा करते हैं। आपने अभी तक लोगों को मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे में मत्‍था टेकते देखा होगा लेकिन यहां तो मोटरसाइकिल के सामने लोग मत्था टेकने आते हैं। है न अपने आप में अनोखी बात... 
Know about bullet bikes worship at Rajasthan
bike tample
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह मामला राजस्‍थान का बताया जा रहा है। जी हां, दुनियाभर के आश्‍चर्यो और रहस्‍यों से भरा हुआ है यह स्टेट। अगर आप  राजस्थान के पाली जिले जाएंगे तो आपको ये नजारा देखने को मिल सकता है।

यह स्थान श्री ओम बन्ना मंदिर के नाम से जाना जाता है, जहां आपको भगवान की किसी प्रतिमा के स्थान पर एक बुलेट मोटर साइकिल देखने को मिलेगी। इसी मोटरसाइकिल की पूजा की जाती है।   

बताया जाता है कि ठाकुर ओम सिंह राठौड़ का जन्म पाली के चोटिला गांव में 5 मार्च 1965 में ठाकुर जोग सिंह राठौड़ के घर पर हुआ था। राजस्थान में राजपूतों को बन्ना सा बोलने का रिवाज है, इसलिए उन्हें ओम बन्ना कहकर पुकारा जाता था।
Know about bullet bikes worship at Rajasthan
bike tample
ओम बन्ना को बाइक चलाने का बड़ा शौक था। बड़े चाव से उन्होंने रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल खरीद ली। यह मोटरसाइकिल ओम बन्ना को बहुत पसंद थी। ऐसा लगता था कि जैसे उनकी जिंदगी उसमें ही बसती है। वे हर समय अपनी बाइक पर ही नजर आने लगे।  

बाइक लेने के थोड़े समय बाद ही ओम बन्ना की शादी हो गई। उनका ससुराल उनके गांव से ज्यादा दूर नहीं था। एक बार ओम बन्ना अपनी बाइक पर सवार हो कर अपनी पत्नी के गांव गए थे। उनकी पत्नी गर्भवती थी इसलिए वह अपने घर आई हुई थीं। ओम बन्ना उनसे ही मिलने गए थे। वह अपनी पत्नी से मिले और शाम तक वहीं उनके साथ रहे।

उसके बाद शाम को वह फिर अपनी बाइक पर बैठे और घर की ओर निकल पड़े। रात बहुत हो गई थी और उस समय खाली सड़क देखकर ओम बन्ना के अंदर का अचानक बाइक रेसर जाग गया। उन्होंने तुरंत ही अपनी बाइक की गति बढ़ा दी। 

अपनी तेज रफ्तार के साथ वे बाइक का मजा ले ही रहे थे कि तभी अंधा मोड़ आ गया। उन्होंने कोशिश की अपनी बाइक संभालने की मगर वह कुछ न कर सके और उनका एक्सीडेंट हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Know about bullet bikes worship at Rajasthan
bike tample
इस हादसे में उनकी मौत हो गई। एक्सीडेंट का केस बनाकर पुलिस ने ओम बन्ना की लाश उनके घर पहुंचाई और बाइक को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले गए। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह चौंकाने वाला है।  

अगले दिन जैसे ही पुलिस वाले स्टेशन में वापस आए उन्होंने देखा कि ओम बन्ना की बाइक वहां से गायब है। हर कोई हैरान हो गया कि आखिर वह बाइक गई तो गई कहां? किसी को भी कोई खबर नहीं थी कि कौन बाइक को लेकर गया है। पहले लगा कि यह किसी चोर का कियाधरा हो सकता है।

लेकिन कुछ देर बाद ही सूचना मिली कि एक वह बाइक तो चोटिला गांव के पास जोधपुर पाली हाईवे पर लावारिस हालत में खड़ी हुई है। इसके बाद कुछ पुलिस वाले गए उस बाइक को वहां से बरामद कर वापस थाने ले आए। 
विज्ञापन
Know about bullet bikes worship at Rajasthan
banna
तब समझा गया कि यह किसी चोर का काम होगा और फिर यहां बाइक छोड़ कर चला गया। उस रात बाइक पुलिस स्टेशन में ही रही मगर अगले दिन फिर पिछली वाली घटना घटी।

अबकी बार पुलिस वाले ओम बन्ना की बाइक गायब देखकर चौंक पड़े। फिर थोड़ी देर बाद उन्हें खबर मिली कि ओम बन्ना की बाइक उनके दुर्घटनास्थल पर फिर से देखी गई है। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर हो क्या रहा है।

फिर लगा कि कोई उनके साथ मजाक कर रहा है। इस बाबत चोर को बाइक चुराने का कोई मौका नहीं दिया गया। इसलिए उन्होंने बाइक का सारा पेट्रोल निकाल दिया। इतना ही नहीं उन्होंने बाइक को चेन से भी बांध दिया।

इसके बावजूद अगले दिन थाने से फिर बाइक गायब मिली। इसके बाद कई बार उन्होंने बाइक को जब्त किया और हर बार वह फिर से दुर्घटनास्थल पर ही वापस मिलती थी।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed