फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया की पांच ऐसी जगहें, जहां जाने की नहीं मिलती किसी को इजाजत

Thu, 28 May 2020 10:53 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 28 May 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
world most secret places where everyone not allowed
हर्ड आइलैंड - फोटो : Social media

दुनिया में ऐसी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी वजह से मशहूर हैं, लेकिन उन जगहों पर हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। कुछ खास लोग ही उन जगहों पर जा सकते हैं। आज हम आपको ऐसी ही पांच जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बेहद ही खास और अनोखी हैं।

world most secret places where everyone not allowed
लसकस गुफा पेंटिंग, फ्रांस - फोटो : Social media

फ्रांस की लसकस गुफा 1940 में खोजी गई थी। 20 हजार साल पुरानी इस गुफा में आदिमानव काल के हजारों चित्र मौजूद हैं। यहां लोगों का जाना प्रतिबंधित है। इसकी वजह है कि गुफा में खतरनाक कीड़े रहते हैं और गुफा के टूटने का भी खतरा है।

world most secret places where everyone not allowed
आईज ग्रैंड श्राइन, जापान - फोटो : Social media

जापान के शिंटो नाम के इलाके में बने 'द ग्रैंड श्राइन ऑफ आईज' मंदिर में पुजारी के अलावा केवल उसी परिवार को जाने की अनुमति है जो रहाजघराने से ताल्लुक रखते हैं। इस मंदिर की खास बात ये है कि इसे हर 20 साल में तोड़ दिया जाता है और फिर से बनाया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most secret places where everyone not allowed
भूमिगत बीज भंडारण केंद्र, नॉर्वे - फोटो : Social media

यह एक भूमिगत बीज भंडारण केंद्र है, जो नॉर्वे के स्वालबर्ड में है। इसे पहाड़ों में 430 फीट नीचे तक बनाया गया है। यहां दुनियाभर की अलग-अलग प्रजातियों के करीब 10 लाख बीज संरक्षित किए गए हैं। इन्हें आपातकाल के लिए सुरक्षित किया गया है। यहां हर किसी को जाने की इजाजत नहीं है। इस जगह पर सिर्फ वही लोग जा सकते हैं, जो यहां काम करते हैं या जो अपने बीज को यहां सुरक्षित रखना चाहते हैं।

विज्ञापन
world most secret places where everyone not allowed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

वेटिकन सिटी के गुप्त अभिलेखागार में हर कोई नहीं आ-जा सकता है। यहां सिर्फ पोप और कुछ खास लोगों को ही जाने की इजाजत है। इसकी वजह है कि इस अभिलेखागार में सदियों पुरानी किताबों और दस्तावेजों को सहेज कर रखा गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed