{"_id":"68d26e907de88b5d6b056682","slug":"world-most-mysterious-temple-the-gate-of-hell-deadly-legends-that-keep-people-away-2025-09-23","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mysterious Temple: कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत, रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Mysterious Temple: कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत, रहस्य जानकर उड़ जाएंगे होश
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: धर्मेंद्र सिंह
Updated Tue, 23 Sep 2025 03:25 PM IST
सार
Mysterious Temple: दुनिया में अभी भी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी कारण रहस्यमयी हैं। एक ऐसा ही स्थान तुर्किये में स्थित है। देश के प्राचीन शहर हेरापोलिस में रहस्यमयी मंदिर को नर्क का द्वार कहा जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
Mysterious Temple: दुनिया में अभी भी कई जगहें हैं, जो किसी न किसी कारण रहस्यमयी हैं। एक ऐसा ही स्थान तुर्किये में स्थित है। देश के प्राचीन शहर हेरापोलिस में रहस्यमयी मंदिर को नर्क का द्वार कहा जाता है। मंदिर के अंदर जाना तो दूर, इसके पास जाने वाले भी कभी लौटकर वापस नहीं आता है। यहां पर कई लोगों की रहस्यमयी मौत हो चुकी है। इसके कारण यहां पर किसी को जाने नहीं दिया जाता है।
बताया जाता है कि रहस्यमयी मंदिर के संपर्क में आते ही इंसान से लेकर पशु-पक्षियों तक की मौत हो जाती है। यहां पर रहने वाले लोगों के मुताबिक, यहां पर स्थित मंदिर के बाहर एक दरवाजा है, जिसे नरक का दरवाजा कहा जाता है। इसके पास जाते ही इंसान की मोत हो जाती है। सबसे हैरानी वाली बात यह है कि इस दरवाजे के पास जाने पर इंसान ही नहीं, बल्कि जानवारों की भी मौत हो जाती है।
2 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत
- फोटो : Adobe Stock
रहस्यमयी मंदिर के दरवाजे को 'द गेट ऑफ हेल' यानी नर्क का दरवाजा कहा जाता है। यहां के लोगों के बीच मान्यता है कि ग्रीको-रोमन काल के दौरान इस मंदिर में एक शख्स रहता था, जिसका सिर कलम कर दिया गया था। इसकी वजह का आज तक पता नहीं चला और वह इस मंदिर में अभी भी मौजूद है। इसकी वजह से वह यहां वाले लोगों को मार देता है।
3 of 5
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत
- फोटो : Adobe Stock
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मंदिर में ग्रीक देवता रहते हैं। जब वह सांस छोड़ते हैं, तो दरवाजे के पास खड़े लोगों की मौत हो जाती है। इसके अलावा यहां पर कई झरने भी मौजूद हैं जिसमें नहाने से इंसान को रोगों से छुटकारा मिल जाता है।
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत
- फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों का क्या है कहना?
स्थानीय लोगों की मान्यताओं से वैज्ञानिकों की राय अलग है। उनका कहना है कि इस मंदिर के नीचे कार्बन डायऑक्साइड समेत कई जहरीली गैस हैं, जो भारी मात्रा में बाहर निकलती रहती हैं।
इसके कारण मंदिर के आसपास रहने वाले लोगों की मौत हो जाती है।
कहां है नर्क का दरवाजा? पास जाते ही इंसानों की हो जाती है मौत
- फोटो : Adobe Stock
वैज्ञानिकों के मुताबिक, किसी के लिए 10 प्रतिशत कार्बन डायऑक्साइड (Carbon Dioxide) हानिकारक होता है। इस जगह पर गैस की मात्रा 91 फीसदी तक है। इसकी वजह से इंसान और पशु-पक्षी भी दम घुटने से मर जाते हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।