फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A policeman pretended to be a hero holding a cobra the snake bit him died after treatment Video Viral

Viral Video: हीरो बनकर कोबरा को पकड़कर घुमा रहा था पुलिस वाला, तभी फन फैलाए नाग ने डसा, इलाज के बाद भी गई जान

Tue, 23 Sep 2025 01:56 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Tue, 23 Sep 2025 01:56 PM IST
सार

Viral Video: इंटरनेट पर इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिसकर्मी बिना किसी सुरक्षा के कोबरा को हाथ में पकड़ता है और उसे गोल-गोल लपेटने लगता है। शुरुआत में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन तभी सांप उसे काट देता है।

विज्ञापन
A policeman pretended to be a hero holding a cobra the snake bit him died after treatment Video Viral
पुलिस वाले ने कोबरा पकड़ते वक्त नहीं बरती सावधानी - फोटो : एक्स@mktyaggi

विस्तार

बहादुरी तो सिर्फ इस बात में नहीं कि आप सांप को हाथ में पकड़ लें। असली समझदारी यह है कि जब आप किसी जहरीले सांप जैसे कोबरा को पकड़ें तो पूरी सावधानी बरतें। क्योंकि कोबरा का जहर बहुत खतरनाक होता है और इसके काटने से किसी की भी जान जा सकती है। हाल ही में इंदौर में एक ऐसा ही हादसा हुआ, जिसमें एक पुलिस कांस्टेबल को कोबरा ने काट लिया और उसकी मौत हो गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इंटरनेट पर इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ है। वीडियो में साफ दिखता है कि पुलिसकर्मी बिना किसी सुरक्षा के कोबरा को हाथ में पकड़ता है और उसे गोल-गोल लपेटने लगता है। शुरुआत में सब कुछ ठीक लगता है, लेकिन तभी सांप उसे काट देता है। कांस्टेबल की हालत अचानक बिगड़ जाती है और उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता है। लेकिन अफसोस, इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


स्टंटबाजी पड़ जाती है महंगी
ये घटना यह साफ दिखाती है कि सांप पकड़ने का काम सिर्फ हिम्मत का नहीं, बल्कि बहुत सोच-समझकर और सावधानी से करना चाहिए। जो लोग स्नेक कैचर हैं या सांप पकड़ने का काम करते हैं, उन्हें इसे गंभीरता से लेना चाहिए। कोबरा जैसे जहरीले सांप को बिना सुरक्षा के पकड़ना बहुत खतरनाक हो सकता है।

पुलिस वाले को डस लेता है कोबरा
वीडियो में देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी खिड़की खोलते ही सांप को हाथ में पकड़ लेता है और फिर उसे फुर्ती से ले जाते हुए दिखता है। इसी बीच सांप अचानक काट देता है। कई लोग उसे सावधान करने की कोशिश करते हैं, लेकिन कांस्टेबल कहते हैं कि “कुछ नहीं हुआ, कुछ नहीं हुआ।” इसी बीच वह बताते हैं कि यह ब्लैक कोबरा है। वीडियो करीब 25 सेकंड का है और इसी के साथ खत्म हो जाता है। अब यह फुटेज इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही है।


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
X पर @mktyaggi ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि इंदौर में 17 साल से सेवा कर रहे कांस्टेबल संतोष चौधरी की मौत जहरीले सांप के काटने से हो गई। यह हादसा तब हुआ जब वे सांप पकड़ने और उसके साथ तस्वीर खिंचवाने में व्यस्त थे। इलाज के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। वीडियो पर लोग काफी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। ज्यादातर यूजर्स कह रहे हैं कि स्नेक कैचर को बेहद सावधानी से काम करना चाहिए। कमेंट्स में लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं, लेकिन साथ ही बता रहे हैं कि ऐसा नहीं करना चाहिए था। एक यूजर ने लिखा कि अति आत्मविश्वास ने उनकी जान ले ली। मौत से कभी मत खेलना। वहीं दूसरे यूजर ने कहा कि हीरो बनने की जरूरत नहीं थी, प्रॉपर इक्विपमेंट लेकर जाना चाहिए था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed