जंगल के राजा शेर को दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर माना जाता है। शेर के पास किसी भी जानवर के शिकार करने की क्षमता होती है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहे एक वीडियो में शेर को एक छोटे से जानवर ने मात दे दी। वायरल वीडियो में शेरों का झुंड हनी बेजर को परेशान करते नजर आ रहे हैं।
Viral Video: दुनिया के सबसे निडर जानवर से जब टकरा गया शेरों का झुंड, फिर हुआ कुछ ऐसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हनी बेजर को दुनिया का सबसे निडर जानवर माना जाता है। आकार में छोटे होने के बावजूद भी यह मांसाहारी जानवर अपने आक्रामक और क्रूर रक्षात्मक क्षमता वाली प्रकृति के लिए जाना जाता है। गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी हनी बेजर को दुनिया में सबसे निडर जानवर के तौर पर वर्णित किया गया है। यह जानवर शेरों और हाईना जैसे कई बड़े शिकारी जानवरों से भी लड़ने की क्षमता रखते हैं।
हनी बेजर और शेरों के झुंड की लड़ाई वाले इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में ये साफ तौर पर देखा जा सकता है कि आकार में छोटे होने के बावजूद भी हनी बेजर शेरों के झुंड से भिड़ गया और उन्हें पीछे धकेल दिया।
Pride of the lions pride taken to dust😳
The honey badger is known for its strength, ferocity and toughness. It is known to savagely and fearlessly attack almost any other species when escape is impossible, reportedly even repelling much larger predators such as lion and hyena. pic.twitter.com/7iyz0hPHxN
सुशांत नंदा ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नन्हा बेजर अपनी ताकत और क्रूरता के लिए जाना जाता है। यह जानलेवा और निडरता से हमला करने के लिए जाना जाता है, जब लगभग कोई भी प्रजाति किसी अन्य प्रजाति पर हमला करती है, जब बचना असंभव होता है, कथित तौर पर शेर और लकड़बग्घे जैसे बड़े शिकारियों को भी।'
डेली स्टार के मुताबिक, इस वीडियो को जाम्बिया में अब्दुलअजीज एडम नाम के एक पर्यटक द्वारा ट्रक के अंदर से रिकॉर्ड किया गया था। इस वीडियो को एडम ने फेसबुक पर साझा किया था। उन्होंने कहा कि इस वीडियो को पूर्वी जाम्बिया के लुंगवा नेशनल गेम पार्क में रिकॉर्ड गया था।