फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   foreign woman came to india observed karva chauth fast for the fourth time watch video

पति की लंबी उम्र के लिए भारत आई विदेशी पत्नी, रखा करवा चौथ का व्रत, कही ऐसी बात कि वीडियो हुआ वायरल

Thu, 29 Oct 2026 04:48 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र कुमार सिंह Updated Thu, 29 Oct 2026 04:48 PM IST
सार

देशभर में आज करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है। पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं यह व्रत रखती हैं। अब करवा चौथ से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। 

विज्ञापन
foreign woman came to india observed karva chauth fast for the fourth time watch video
पति की लंबी उम्र के लिए भारत आई विदेशी पत्नी, रखा करवा चौथ का व्रत - फोटो : ANI

विस्तार

करवा चौथ भारत ही नहीं पूरी दुनिया में खास पहचान बना रहा है। दुनियाभर में रहने वाली भारतीय महिलाएं करवाचौथ का व्रत करती हैं। भारतीय संस्कृति और अटूट प्यार के त्योहार की गूंज विदेशों में भी सुनाई देती है। करवा चौथ को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो करवाचौथ के महत्व को दिखा रहा है। इसमें ऑस्ट्रेलिया से आई विदेशी महिला ने भारतीय संस्कृति के प्रति अपने बेइंतहा प्यार को बयां किया है।

विज्ञापन


महिला ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि वह ऑस्ट्रेलिया से खासतौर पर भारत सिर्फ करवा चौथ मनाने आई हैं। यह उनका कोई पहला या दूसरा व्रत नहीं है, बल्कि वह अपना चौथा करवा चौथ मान रही हैं। महिला का नाम सरयू है और वह मां के जन्मदिन से कुछ दिन पहले भारत आई थीं। इस मौक को उन्होंने करवा चौथ के साथ जोड़ लिया। 
विज्ञापन


सरयू से सवाल किया गया तकि वह इस व्रत के माध्यम से क्या कामना करती हैं? इसका उन्होंने बहुत ही प्यारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि यह व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखा जाता है और मुझे इसे करना बहुत पसंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अजब-गजब: डायनासोर के छोटे कंकाल की कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग, नीलामी में मची होड़

उन्होंने कहा कि मैं अपनी जिंदगी के अंतिम सांस तक यह व्रत करती रहूंगी। लेकिन मेरे पति अभी ऑस्ट्रेलिया में अपने काम में व्यस्त हैं, लेकिन मैं अपनी मां के साथ यहां इस त्योहार को मना रही है। महिला की हथेलियों पर मेहंदी लगी है और उनके पति मोहित का नाम भी लिखा है।

दीवार में मिला पुराना घड़ा, लोगों को लगा निकलेगा खजाना, लेकिन अंदर का सामान देख टूट गई उम्मीद

लोग विदेशी महिला की तारीफ

विदेशी महिला की बातें सुनकर लोग तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों को भारतीय संस्कृति पर गर्व हो रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed