{"_id":"5ece067c8ebc3e90354c747f","slug":"world-most-coldest-places-arctic-facing-record-heatwave-effect-on-russia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दुनिया के सबसे ठंडे इलाके में भी आग बरसा रहा सूरज, मौसम के इस बदलाव से वैज्ञानिक हुए हैरान","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
दुनिया के सबसे ठंडे इलाके में भी आग बरसा रहा सूरज, मौसम के इस बदलाव से वैज्ञानिक हुए हैरान
दुनिया के सबसे ठंडे इलाकों में से एक आर्कटिक महासागर और ग्रीनलैंड के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। आर्कटीक हीटवेव की वजह से साइबेरिया से लेकर ग्रीनलैंड तक पारा ऊपर की तरफ भाग रहा है। शोधकर्ताओं ने इस बार अनुमान लगाया है कि आर्कटिक क्षेत्र में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी की लहर रहेगी। हालांकि आर्कटिक क्षेत्र में मौसम का ऐसा बदलाव इससे पहले कभी नहीं देखा गया था। इसका सीधा असर रूस में देखने को मिला है। रूस ने इस बार सबसे गर्म सर्दी मौसम का सामना किया है।
2 of 5
NOAA Map
- फोटो : NOAA
अमेरिका की यूएस नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के मैप में यह साफ दिख रहा है कि पूरे आर्कटिक क्षेत्र के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। आर्कटिक क्षेत्र में तापमान बढ़ने का असर रूस के साइबेरिया इलाके में दिख रहा है।
3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
इस मैप में आप देख सकते हैं कि साल के शुरुआती चार महीनों में, जितनी गर्मी पड़ी है, उतनी 1981 से लेकर 2010 तक एकदम नहीं पड़ी थी। आर्कटिक हीटवेव की वजह से इस बार नक्शे में साइबेरिया का रंग गाढ़ा लाल दिख रहा है। रूस के मौसम वैज्ञानिकों ने भी ऐसा ही नक्शा जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
रूस के मौसम विभाग रोशहाइड्रोमेट के मुताबिक उत्तरी समुद्री मार्ग पर स्थित आर्कटिक के तटों के आसपास के क्षेत्र के तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ है। आर्कटिक क्षेत्र में तापमान बढ़ने से कारा सागर के आसपास का इलाका सबसे ज्यादा प्रभावित है।
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : NOAA
साइबेरिया के साथ-साथ गिडान, यमाल और तेमिर जैसे इलाकों में तापमान सामान्य से 16 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। इस गर्मी के वजह से कई बर्फीली नदियों की बर्फ पिघल रही है। वैज्ञानिकों के मुताबिक क्लाइमेट चेंज होने की वजह से आर्कटिक क्षेत्र दोगुने से भी ज्यादा दर से गर्म हो रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।