फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुनिया के पांच ऐसे क्रूर तानाशाह, जो किया करते थे अजीबोगरीब काम

Mon, 17 Feb 2020 05:57 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 17 Feb 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
world most brutal dictators whose strange work can shocked
तानाशाह - फोटो : सोशल मीडिया

इतिहास के पन्नों में कई ऐसे तानाशाहों के नाम दर्ज हैं, जो किसी न किसी वजह से दुनियाभर में मशहूर थे। आज हम आपको कुछ ऐसे ही कुख्यात तानाशाहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपनी जिंदगी में कई अजीबोगरीब काम किए हैं।

world most brutal dictators whose strange work can shocked
इदी आमीन - फोटो : सोशल मीडिया

सत्तर के दशक में युगांडा के शासक हुआ करते थे इदी आमीन। उन्हें अपने आप को सम्मानित करने का बहुत शौक था। ऐसा करके इदी आमीन ने पदकों का अंबार लगा दिया था। वो यह भी कहा करते थे कि राष्ट्रमंडल देशों का प्रमुख उन्हें होना चाहिए, न कि क्वीन एलिजाबेथ द्वितीय को। कहते हैं कि वो अपने राजनीतिक विरोधियों के कटे सिर अपने फ्रिज में रखा करते थे। हालांकि इसकी कभी पुष्टि नहीं हो पाई।

world most brutal dictators whose strange work can shocked
रोमन सम्राट कैलिग्यूला - फोटो : सोशल मीडिया

ये हैं रोमन सम्राट कैलिग्यूला, जो इतिहास के पन्नों पर पहले तानाशाहों में गिने जाते हैं। कैलिग्यूला को रेस के घोडे़ बेहद पसंद थे। कहा जाता है कि उन्होंने अपने प्रिय घोड़े के लिए अलग से घर बनवाया था, जिसमें उसकी सेवा के लिए सैनिक तैनात थे। साथ ही उस घोडे़ को सोने के मर्तबान में शराब पिलवाई जाती थी। सिर्फ यही नहीं, कैलिग्यूला ने एक बार आदेश दिया था कि सभी नावों को नेपल्स की खाड़ी में एक कतार में खड़ी कर दी जाए, ताकि वो उन पर चल कर एक-एक शहर से दूसरे शहर जा सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
world most brutal dictators whose strange work can shocked
फ्रांसवा डूवलियर - फोटो : सोशल मीडिया

हैती के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांसवा डूवलियर भी ऐसे मामलों में कुछ कम नहीं थे। कहते हैं कि वो घोर अंधविश्वासी थे। उनका मानना था कि हर महीने की 22 तारीख को उनके अंदर आत्माओं की ताकत आ जाती थी, इसलिए वो हर महीने की 22 तारीख को ही अपने आवास से बाहर निकलते थे। उन्होंने दावा किया था कि उन्हीं की आत्माओं की शक्तियों की वजह से अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी की हत्या हुई थी।

विज्ञापन
world most brutal dictators whose strange work can shocked
नियाजोव - फोटो : सोशल मीडिया

तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति नियाजोव भी बाकी के तानाशाहों से बिल्कुल भी कम नहीं थे। कहते हैं कि उन्हें खुद को सबसे अलग दिखाने का इतना शौक था कि उन्होंने अपने नाम पर शहर और पार्क बनवाए थे। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने जनवरी महीने का नाम बदलकर उसे भी अपने नाम पर कर दिया था। कहा जाता है कि उन्होंने पुरुषों के लंबे बाल रखने को प्रतिबंधित कर दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed