{"_id":"5c2f4226bdec223c700526b5","slug":"woman-was-alone-passenger-on-the-plane-in-philippines-airlines-reaction-goes-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"199 सीटों वाले प्लेन में अकेली सफर कर रही थी लड़की, क्रू मेंबर्स का कारनामा फेसबुक पर किया शेयर","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
199 सीटों वाले प्लेन में अकेली सफर कर रही थी लड़की, क्रू मेंबर्स का कारनामा फेसबुक पर किया शेयर
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव शुक्ला
Updated Fri, 04 Jan 2019 04:53 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आपके लिए भले ही प्राइवेट जेट में सैर करना एक मंहगा शौक हो पर एक महिला के साथ कुछ ऐसी घटना घटी जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आप सोच कर देखिए कि आप के पास एक हवाई जहाज की टिकट है और उस पर आप अकेले ही यात्रा करने वाले हैं और ये भी आपको तब पता चलता है जब आप प्लेन के अंदर पहुंच जाते हैं।
2 of 6
louisa erispe
- फोटो : Facebook
दरअसल, फिलीपींस की एक महिला के साथ विमान में कुछ ऐसा हुआ, जो किसी सपने से कम नहीं था। एक टिकट के पैसे पर महिला के लिए ये सरप्राइज गिफ्ट था जब उसे अनजाने में 199 सीट वाले जहाज में अकेले सैर का मौका मिल गया।
3 of 6
- फोटो : Facebook
खबर 24 दिसंबर 2018 की है। फिलीपींस की लुईसा एरिस्पे नाम की महिला ने डिवो से मनीला के लिए फिलीपींस एयरलाइंस की उड़ान संख्या पीआर 2820 में टिकट बुक किया था। उन्होंने बोर्डिंग पास लिया और प्लेन के अंदर पहुंच गईं। फ्लाइट में पहुंचते ही उन्हें पता चला कि वह 199 सीटों वाले विमान की अकेली यात्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
- फोटो : Facebook
हालांकि फ्लाइट में मौजूद केबिन क्रू ने इस बात की पुष्टि भी कर दी। ये जानने के बाद लुईसा थोड़ी घबरा गईं, पर बाद में उन्हें ये सब बेहद एक्साइटिंग भी लगने लगा। हालांकि केबिन क्रू के सदस्यों ने लुईसा की पूरी देखभाल की।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : pexels.com
मजेदार बात यह है कि लुईसा ने पूरे प्लेन में उड़ान का जमकर मजा लिया और वह एक सीट से दूसरी सीट के बीच मजे से घूमते हुए तस्वीरें भी खींचती रहीं, यानी प्राइवेट जेट का मजा यात्री विमान में लुईसा ने लिया। इसके अलावा, लुईसा एरिस्पे ने मनीला में उतरने के बाद देखा कि कनवेयर बेल्ट पर भी सिर्फ उन्हीं का सामान था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।